NEW English Version

वार्ड 8 और 37 में महापौर की सड़क, स्कूल कायाकल्प और शौचालय की सौग़ात-1 करोड़ 70 लाख की लागत के विकास कार्यों का महापौर ने किया लोकार्पण

अलीगढ़ के सभी पार्षद वार्ड में चौमुखी विकास व नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए वचनबद्ध हरदिल अज़ीज़ महापौर प्रशांत सिंघल की एक और बड़ी सौगात शहरवासियों को मिली है। लगभग 1 करोड़ 40 लाख की लागत से उदय सिंह जैन रोड पर 650 मीटर लंबाई की बारहद्वारी से दिल्ली गेट चौराहे तक सी सी सड़क का निर्माण, ₹ 15 लाख की लागत से उदय सिंह जैन रोड स्थित कस्तूरबा गांधी प्राथमिक विद्यालय व ₹ 10 लाख 40 हज़ार की लागत से उदय सिंह जैन रोड स्थित परिषदीय स्कूल 3/40 में महापौर ने अपने वादा अनुसार मिशन कायाकल्प के तहत रंगाई पुताई फर्श मरम्मत फर्श पर टाइल्स व अन्य आवश्यक निर्माण कार्य करवाकर दोनों स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो को खूबसूरत सौग़ात दी है वही महापौर ने रघुवीर पुरी पुलिया के पास पुराने जर्जर पब्लिक शौचालय को तुड़वाकर ₹ 9 लाख 80 हज़ार की लागत से 10 सीटर (6 पुरुष/04 महिला) नया शौचालय बनवाकर इस क्षेत्र में पब्लिक शौचालय के रूप में भी स्थानीय लोगों को शौच की सहूलियत उपलब्ध कराने का काम किया है।

सोमवार को महापौर प्रशांत सिंघल ने नगर आयुक्त विनोद कुमार पार्षद योगेश सिंघल, राकेश ठाकुर, शेरसिंह सैनी मुख्य अभियंता सुरेश चंद प्रभारी अधिशासीअभियंता सिब्ते हैदर के साथ तीनों परियोजनाओं के पूर्ण होने पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ शिलापट्ट का लोकार्पण किया।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा नगरीय सुविधाओं को प्रभावी बनाने और शहर में चौमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है इस प्रयास में सभी नागरिकों का विश्वास और सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। सकारात्मक सोच के साथ अलीगढ़ नगर निगम का सहयोग करें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »