NEW English Version

14 नालों की ख़राब सफ़ाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त का चढ़ा पारा-स्वास्थ्य महकमें को लिया आड़े हाथ

भारी बारिश के अलर्ट पर नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित एसएफआई के कसे पेच

आने वाले दिनों में बारिश की आशंका को देखते हुए नगरीय क्षेत्र में नालों की सफाई संतोषजनक नहीं होने पर नाराज़ नगर आयुक्त ने सोमवार को स्वास्थ्य महकमें की समीक्षा करते हुए प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी सहित सभी सफाई को 14 नाले साफ करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए इन  24 घंटे में 14 नालों की सफ़ाई कराये जाने से पहले कार्ययोजना तैयार करने के सख़्त निर्देश दिए है नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी को हिदायत भी दी है बिना कार्य योजना के किसी भी एसएफआई के वार्ड में नाला गैंग उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

शहर के नालों की सफाई पर चिंता जाहिर करते हुए नगर आयुक्त विनोद कुमार ने सोमवार को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सभी एसएफआई के साथ उनके वार्ड में नाला सफाई की प्रगति की समीक्षा करते हुए 14 नालों की सफाई का अभियान युद्ध स्तर पर चलने के निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा बैठक में 14 नालों की सफाई से पहले इन नालों की सफाई में आ रही अड़चन, स्थाई अतिक्रमण, सफाई में अवरोध अतिक्रमण, स्लैब, सफाई का दिनांक, सफाई पूर्ण करने की दिनांक कितने नाला गैंग कर्मचारियों की आवश्यकता है के संबंध में विस्तार से कार्य योजना तैयार करने की 24 घंटे की मोहलत सभी एसएफआई को दी है।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में  सर्किल सं.1 मे धोर्रा माफी आफताब सीमेंट एजेंसी से दिलशाद कॉलोनी होते हुए पुलिस चौकी तक,दोदपुर चौराहा से एएमयू सर्किल तक, बादाम नगर चौराहे से 24 फूटा बाईपास तक दोनों तरफ, सर्किल सं.2 मे एसबीआई से लेकर जवाहर भवन की पुलिया, सर्किल सं.3 मे डीएवी स्कूल से पेट्रोल पंप तक, सर्किल सं.4 महेंद्र नगर मैन रोड से काली देह पोखर तक, सर्किल सं.5 अब्बास नगर पुलिया से बाबरी मंडी, रेनूका हॉस्पिटल से सिंघल धर्म कांटा दोनों साइड, सराय भूकि से पठान मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती, मोरी मोहल्ला से पठान मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती का, सर्किल सं.6 नादा पुल से गोंडा मोड तक पुलिस चौकी साइड, सर्किल सं.7 अशोकनगर की पुलिया से सराय रहमान पंप तक, तहसील गेट से लेकर सूत मिल चौराहे तक, सर्किल सं.8 लाल मस्जिद से नादा पुल तक नालों की सफाई का अभियान शुरू किया जा रहा है। इन 14 नालों की सफाई से पहले सफाई में आने वाली अड़चन और नाला गैंग की संख्या सहित कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए।

*नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा आने दोनों में बारिश होने की संभावना है इसलिए जल निकासी को प्रभावी बनाया जाना बेहद जरूरी है 14 नाल चिन्हित किए गए हैं इन नालों की सफाई की कार्य योजना तत्काल तैयार कर अभियान के रूप में इन नालों को साफ किया जाएगा*

समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता अजय कुमार राम सहायक अभियंता सिब्ते हैदर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी और एसएफआई मीडिया सहायक अहसान रब मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »