NEW English Version

आरडीबी ग्रुप के फिलैंथ्रॉपिस्ट और प्रमोटर, श्री विनोद दुगर इन्वेस्टर और प्रमोटर के रूप में फैशन एंटरप्रेन्योर फंड (एफईएफ) में शामिल

फैशन एंटरप्रेन्योर फंड (एफईएफ) ने घोषणा की है कि आरडीबी ग्रुप के फिलैंथ्रॉपिस्ट और प्रमोटर, श्री विनोद दुगर प्राथमिक इन्वेस्टर और प्रमोटर के रूप में टीम में शामिल हो रहे हैं। फैशन एंटरप्रेन्योर फंड को हाल ही में श्री रवि जयपुरिया और श्री गौरव डालमिया जैसे प्रसिद्ध व्यवसायियों तथा बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों श्री अक्षय कुमार और श्री करण जौहर से भी महत्वपूर्ण निवेश प्राप्त हुआ है।

भारतीय इकोसिस्टम में श्री विनोद दुगर का फैशन, खेल और सीएसआर में विशेष योगदान है, जो समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने जीतो एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रेनिंग फाउंडेशन (जेएटीएफ) के अध्यक्ष के रूप में कई उत्कृष्ट कार्य किए हैं और इंटर काशी फुटबॉल क्लब की स्थापना के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को भी काफी सहयोग दिया है।

इस साझेदारी के प्रति अपना उत्साह व्यक्त करते हुए श्री विनोद दुगर ने कहा, “मेरा प्रयास हमेशा ही नई और युवा प्रतिभाओं के विकास में उनका साथ देना रहा है। युवाओं द्वारा रचनात्मक करियर अपनाने में भारत की विविधता बखूबी झलकती है। फैशन एंटरप्रेन्योर फंड, फैशन उद्योग के उद्यमियों को न सिर्फ वित्तीय सहायता, बल्कि आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान करता है, जो उन्हें नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही फैशन क्षेत्र को व्यापक रूप से बढ़ावा देता है। हमारा लक्ष्य ऐसे अवसर उत्पन्न करना है, जो युवा प्रतिभाओं को अपने सपने साकार करने और उद्योग के विकास को गति देने में सक्षम बनाएँ।”

इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए, श्री वागीश पाठक, चेयरमैन, और श्री संजय निगम, फाउंडर, फैशन एंटरप्रेन्योर फंड, ने कहा, “भारत के फैशन उद्योग को अपने अद्वितीय टेक्सटाइल और शिल्प कौशल के लिए पूरी दुनिया में अलग पहचान प्राप्त है। श्री विनोद दुगर के सहयोग से, एफईएफ का उद्देश्य फैशन उद्यमियों को उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए उचित मार्गदर्शन और संसाधन प्रदान करना है, ताकि इस उद्योग को संगठित किया और बढ़ावा दिया जा सके। यह साझेदारी भारत में एक अधिक संरचित और गतिशील फैशन उद्योग स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम को दर्शाती है।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »