NEW English Version

सन्मार्ग दिखाने वाला ही सद्गुरु

राष्ट्र, समाज और मानवता की सेवा का संकल्प लेकर संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर एवं गिलट बाजार शाखा का शिक्षक दिवस समारोह विद्यालय के इंद्रधनुष सभागार में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर दोनों शाखाओं के विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी, जिसमें गुरुवंदना, समूह नृत्य एवं सुंदर नाट्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया । इस क्रम में गुरु भी विद्यार्थियों से पीछे नहीं रहे, शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत हास्य नाटिका बी० ए० डिग्री ने व्यंग्य के साथ-साथ वर्तमान परिवेश की समस्या को धरातल से जोड़कर दर्शकों को गहन चिंतन करने पर विवश कर दिया।

शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सुंदर माइम ” मी एंड माइ माइंड” के माध्यम से युवाओ में हो रहे भटकाव एवं इसक दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। गिलट बाजार शाखा से स्वर्ग का पासपोर्ट हास्य नाटिका की प्रस्तुति ने सभी का मन गुदगुदाया तथा दोनों शाखाओं के शिक्षकों ने भी सुंदर एवं प्रेरणादायी समूह गीत की प्रस्तुति से सभी को विस्मित करते हुए अपूर्व ऊर्जा का संचार किया। आज के इस विशेष समारोह में दोनों शाखाओ के शिक्षकों को विभिन्न वर्गों एवं मानकों की उत्कृष्टता के आधार पर संस्था सचिव महोदय द्वारा अलंकृत किया गया।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन काल में जो भी व्यक्ति हमें सदमार्ग दिखाता है वही हमारा गुरु कहलाता है। शिक्षा समाज के प्रत्येक क्षेत्र तक असीम रूप से विस्तारित है जिसका महत्त्व हम सभी को समझना होगा।

TECNO Spark GO 1 (Glittery White, 4GB+64GB)
| 4+ Years Lag Free Fluency | 6.67″ 120Hz Smooth Display | 8GB* Bigger RAM | in-Built Infrared Remote | Dual Speakers with DTS | AI Call Noise Reduction
₹7,299
Buy Now
Amazon
TECNO Spark GO 1 (Startrail Black, 4GB+64GB)
| 4+ Years Lag Free Fluency | 6.67″ 120Hz Smooth Display | 8GB* Bigger RAM | in-Built Infrared Remote | Dual Speakers with DTS | AI Call Noise Reduction
₹7,299
Buy Now
Amazon

संस्था निदेशिका डॉ वंदना सिंह जी ने गुरु की महिमा को आध्यात्मिक, ऐतिहासिक काल से लेकर वर्तमान परिदृश्य तक अनमोल बताया और कहा कि विद्यार्थी मन को अपने ऊपर हावी न होने दें तथा दिग्भ्रमित होने से बचें। संस्था की प्रधानाचार्या डॉ नीलम सिंह ने कहा कि सही राह दिखाने वाला मात्र एक शिक्षक होता है क्योंकि मूर्तिकार द्वारा जब मूर्ति को तराशा जाता है तो शायद उस मूर्ति को कुछ कष्ट अवश्य होता होगा ठीक उसी प्रकार विद्यार्थी स्वयं को तराशें और चरित्र निर्माण करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थी परिषद् की ओर से हेड ब्यॉय – रणवीर प्रताप सिंह, पार्थ सारथी सिंह, विश्वमोहिनी तिवारी, आराध्या सिंह इत्यादि की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन अन्विता सिंह एवं कनिष्का सिंह द्वारा किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »