NEW English Version

ख़राब लाइट व्यवस्था को सुधारने की नगर आयुक्त ने शुरू की कवायद

शहर के मुख्य मार्गो की ख़राब स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में आने वाले दिनों में सुधार होने की किरण दिखाई देने लगी है। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने ग्राउंड लेबल पर नगर निगम की लाइट व्यवस्था में सुधार की कवायद शुरू करते हुए दो टूक शब्दों में प्रभारी स्ट्रीट लाइट अजय राम को 1 हफ्ते में लाइट विभाग की कार्यशैली में सुधार, पुरानी सोडियम लाइट की लिस्ट व हेलोनिक्स की लाइट ठीक नही होने तक इनके भुगतान पर अग्रिम आदेशो तक रोक लगाने के निर्देश दिए है। नगर आयुक्त ने लाइट विभाग की शिकायतो ओर तेज़ी से एक्शन लेने के लिए आईआईटी से इलेक्ट्रिक प्रशिक्षण छात्रों की सेवाएं लाइनमैन के रूप में लिए जाने के भी निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने प्रभारी लाइट को जनप्रतिनिधियों व पब्लिक की शिकायतों के निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये कहा। 

नगर आयुक्त ने कहा पब्लिक की मूलभूत सुविधाओं में से मार्ग लाइट व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है इस व्यवस्था में सुधार के लिए विभागीय समीक्षा करते हुए अधीनस्थों को हिदायत दी गयी है एक हफ़्ते बाद दोबारा समीक्षा की जाएगी।। बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव अधिशासी अभियंता अजय राम आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »