NEW English Version

देहरादून, उत्तराखंड में नए स्टोर के साथ अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है बाथ एंड बॉडी वर्क्स

भारत में अपने 41वें स्टोर के उद्घाटन के साथ यह पर्सनल केयर ब्रैंड अपनी ओमनी-चैनल उपस्थिति और रिटेल पहुँच का विस्तार कर रहा है

रिटेल क्षेत्र में प्रमुख कंपनी और अमेरिका में पसंदीदा फ्रेगरेंस® के रूप में मशहूर, बाथ एंड बॉडी वर्क्स ने देहरादून में अपने नवीनतम स्टोर के उद्घाटन की घोषणा की है। यह नया स्टोर मॉल ऑफ देहरादून में खोला जा रहा है। स्टोर को 15 अगस्त, 2024 को लॉन्च किया जाएगा। इस प्रकार, बाथ एंड बॉडी वर्क्स का भारत में यह 41वाँ स्टोर होगा। भारत में बाथ एंड बॉडी वर्क्स की स्थापना जाने-माने ग्लोबल फैशन और रिटेल ग्रुप, अपैरल ग्रुप ने वर्ष 2018 में की थी। तब से ही यह भारत में महिलाओं, पुरुषों और घरों के लिए विशेष फ्रेगरेंसेस और प्रोडक्ट्स की अपनी व्यापक रेंज के साथ पर्सनल केयर की नई परिभाषा रच रहा है।

बाथ एंड बॉडी वर्क्स का लक्ष्य जमीनी स्तर पर अपनी उपस्थिति का विस्तार करना है। ऐसे में, इसने भारत के विभिन्न शहरों में स्टोर्स शुरू करके एक सफल और मजबूत नेटवर्क स्थापित किया है। इन शहरों में नई दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और लखनऊ के नाम शामिल हैं। 1,165 वर्ग फुट में फैला हुआ देहरादून में स्थित यह नया स्टोर, विस्तार करने को लेकर ब्रैंड के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में ग्राहकों को खरीदारी के प्रीमियम अनुभव प्रदान करना है। यह देहरादून में बाथ एंड बॉडी वर्क्स का दूसरा स्टोर है।

बाथ एंड बॉडी वर्क्स अपने ग्राहकों के लिए फ्रेगरेंसेस, बॉडी लोशन्स और बॉडी स्क्रब्स आदि की शानदार रेंज की पेशकश करता है। सोफिस्टिकेटेड से लेकर एक्सॉटिक फ्रेगरेंसेस तक, बाथ एंड बॉडी वर्क्स के शानदार कलेक्शन में हर व्यक्ति की पसंद के अनुरूप प्रोडक्ट्स शामिल हैं। स्टोर में इस ब्रैंड के प्रति विशेष रुझान रखने वाले पुरुषों के ग्रूमिंग कलेक्शन की भी सुविधा होगी, जिसमें फेस केयर, बियर्ड केयर और अन्य विभिन्न प्रोडक्ट्स शामिल हैं। इस प्रकार, यह सेल्फ केयर जरूरतों के लिए खुद को एक व्यापक डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »