NEW English Version

नगर निगम के सरकारी क्वार्टर्स में बाहरी अवैध कब्जाधारकों पर कार्यवाई के लिए बनी टास्क फोर्स

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने नगर निगम कि सरकारी क्वार्टर्स में अवैध रूप से सालों से रहने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू करने के निर्देश देते हुए नगर निगम के सभी सरकारी क्वार्टर्स का उनमें रहने वालों, आवंटन, कर्मचारियों/अधिकारियों को पूरा ब्यौरा तलब भी किया है।

वर्ष 1996 में नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद से अब तक नगर निगम के तस्वीर महल, बन्नादेवी, जलकर कंपाउंड, किलटगंज, गूलर रोड, सिविल लाइन थाने के पीछे बाराद्वारी, सराय काबा, जगजीवन कॉलोनी में नगर निगम के सामान्य कर्मचारी, सफाई कर्मचारी व अधिकारी रहते आये है। इन क्वार्टर्स  में से कुछ में सेवानिवृत्त होने के बाद भी अवैध कब्जा व किसी अन्य को किराए पर बाहरी लोगों के रहने के बारे में नगर आयुक्त के संज्ञान में आया है। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव व सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के साथ इस प्रकरण पर समीक्षा करते हुए 7 दिनों में नगर निगम के सरकारी क्वार्टर्स उनमें अवैध रूप से रहने वाले बाहरी लोगों और वर्तमान में आवंटन का पूरा ब्यौरा सहायक नगर आयुक्त से तलब किया है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया नगर निगम के सरकारी आवास में बाहरी लोगों के रहने व सेवानिवृत्त होने के उपरांत भी सरकारी आवास खाली नहीं करने के प्रकरण संज्ञान में आए हैं साथ ही इन सरकारी क्वार्टरों का किराया वर्षो से बहुत ही कम है इस संबंध में माननीय महापौर जी की सहमति से सरकारी आवासों के किराए का बढ़ोतरी संबंधी प्रस्ताव माननीय बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा साथ ही अवैध रुप से सेवानिवृत्त होने के बाद सरकारी आवास को किराए पर देने वालो के विरुद्ध सख़्त कार्यवाई भी की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »