NEW English Version

श्री रामलीला कमेटी के साथ व्यवस्थाओं की नगर आयुक्त ने की समीक्षा

अलीगढ़ नगर निगम सीमान्तर्गत अचल ताल स्थित श्रीरामलीला ग्राउंड पर आयोजित होने वाली परम्परागत श्री रामलीला महोत्सव पर नगर निगम सम्बन्धी व्यवस्थाओं के लिए नगर आयुक्त विनोद कुमार ने अधीनस्थों के साथ निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने के लिए श्री रामलीला कमेटी को पूरा भरोसा दिलाया।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि श्रीरामलीला महोत्सव की पम्परागत व्यवस्थाओं में नगर निगम स्तर से कोई कमी और लापरवाही बिल्कुल बरर्दाश नहीं की जायेगी रामलीला महोत्सव अवधि के अवसर पर निकलने वाली सभी शोभा यात्राओं पर नगर निगम स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं को समय से कराने के ज़ोनल अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें लिये निरंतर एक्टिव रहेगी।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने रामलीला ग्राउंड पहुँचकर रामलीला कमेटी को आश्वस्त किया परंपरागत व्यवस्थाओं के क्रम में स्ट्रीट लाइट फॉगिंग नियमित साफ सफ़ाई, पेयजल टैंकर पैच वर्क व अन्य आवश्यक कार्यो को नगर निगम चौक चौबंद तरीके से समय से पहले कराएगा।

उन्होंने बताया कि श्री रामलीला कमेटी के सहयोग से भव्य सरयू पार लीला के आयोजन को देखते हुए 17 सितंबर को अचल सरोवर पर सफाई का विशेष अभियान व श्रमदान अभियान चलाया जाएगा।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने कहा नगर आयुक्त व नगर निगम की पूरी टीम ने श्री रामलीला ग्राउंड का सघनता से निरीक्षण किया है नगर आयुक्त जी का आभार किया गया उन्होंने रामलीला को भव्य रूप से मनाने के लिए नगर निगम स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं को उम्दा तरीके से करने का आश्वासन दिया है उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है नगर निगम परंपरागत व्यवस्थाओं को उम्दा तरीके से कराएगा।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ पार्षद कुलदीप पांडेय अनिल सेंगर हरीश सैनी अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता अजय राम, सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, टीएन मित्तल, अनूप वार्ष्णेय राजेश गर्ग आकाश अग्रवाल आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »