NEW English Version

जलभराव क्षेत्रों में नगर आयुक्त ने किया दौरा

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण राहत व बचाव कार्यो, जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त विनोद कुमार ने गुरुवार सुबह ही तेज बारिश में शहर के कई जल भराव वाले क्षेत्रों में निरीक्षण किया और पंपिंग स्टेशन व राहत शिविर चेक किये

मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट और भारी बारिश के फोरकास्ट में शहर के कई हिस्सों में जलभराव व जल निकासी का जायज़ा लेने नगर आयुक्त ने दौरा किया नगर आयुक्त ने रामघाट रोड मीनाक्षी पुल सुदामापुरी छर्रा अड्डा किशनपुर पीएसी मैरिस रोड समद रोड गूलर रोड पंपिंग स्टेशन इगलास रोड पंपिंग स्टेशन छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन रावण टीला पंपिंग स्टेशन  गूलर रोड, देहलीगेट चरख्वालन चौराहे खैर रोड नगला मसानी, इंद्रा नगर बाईपास, सासनीगेट गेट, मैरिज रोड  क्वारसी कृषि फार्म हाउस सेंटर पॉइंट आगरा रोड  का निरीक्षण किया। इन एरिया में  बारिश ने जल निकासी की व्यवस्थाओं की हकीकत नगर आयुक्त के सामने ला दी यद्यपि इस बारिश में नगर निगम की जल निकासी के लिये सभी पम्पिंग स्टेशन पूरी क्षमता के चलते हुए मिले।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सभी सीवर पंपिंग स्टेशनों की निगरानी पंपिंग स्टेशनों को पूरी क्षमता के साथ चलने के साथ-साथ जोनल अधिकारियों की जल भराव वाले क्षेत्रों में उपस्थित व जल भराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी, जल भराव भवन गिरने की हर घंटे की रिपोर्ट तलब की। 

आपदा की इस घड़ी में नगर आयुक्त ने भारी बारिश में किसी भी आपदा या अप्रिय घटना को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के गांधी पार्क जोन कार्यालय, भुजपुरा शेल्टर होम में राहत शिविर को एक्टिव रखने व नगर निगम कंट्रोल रूम और जल निकासी के लिए कंट्रोल रूम को 24/7 एक्टिव रखने के निर्देश दिये। 

नगर आयुक्त ने कहा भारी बारिश में निगम द्वारा जल निकासी के लिए पूरी क्षमता से प्रयास किया जा रहा है सभी पंपिंग स्टेशन सुचारू रूप से लगातार चलाए रखने के निर्देश दिए गए हैं सभी अधीनस्थों को मुस्तैद रहने की राहत शिविर व कंट्रोल रूम को एक्टिव कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 24/7 नगर निगम के कंट्रोल रूम 7500441344, 05712750250 व 1533 को एक्टिव कर दिया गया है- शहर के निचले इलाकों में जल निकासी की हर घंटे मॉनिटरिंग व रिपोर्ट तलब की गई है और सभी स्थाई व अस्थाई पंपिंग सेट को मय लेबर के लगातार कार्यशील रखने के निर्देश दिए गए।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा नगर आयुक्त सहित नगर निगम की पूरी टीम फ़ील्ड में है सभी पंपिंग स्टेशनों को पूरी क्षमता से चलाने के साथ साथ निगरानी रखी जाए जिससे जल्द से जल्द जल निकासी हो सके जल निकासी को प्रभावी बनाने में नागरिक नगर निगम का सहयोग करें।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »