NEW English Version

टीवी पर पहली बार…!! ‘भीमा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 13 सितंबर को ज़ी सिनेमा पर

ज़ी सिनेमा शुक्रवार, 13 सितंबर को रात 8 बजे ‘भीमा’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ इंसाफ और हिम्मत की एक बेहद दिलचस्प कहानी आपके टीवी स्क्रीन्स पर लेकर आ रहा है। देखिए आज के युग के परशुराम को, जो बुराई के खिलाफ लड़ने के लिए उठ खड़ा होता है। सुपरस्टार गोपीचंद द्वारा अभिनीत भीमा, एक ऐसे रक्षक की कहानी है जो दुनिया से लड़ता है, और जिसने निर्दोषों की हिफाज़त करने और दुष्टों का नाश करने की ठान ली है। जबर्दस्त एक्शन, गहरे जज़्बात और एक दमदार मैसेज के साथ, भीमा आपको यकीनन अपनी सीट से बांधे रखेगी।

एक्शन स्टार गोपीचंद ने कहा, “भीमा सिर्फ एक फिल्म नहीं है; यह सदियों से चली आ रही अच्छाई और बुराई की जंग है। मेरा किरदार परशुराम की भावना को दर्शाता है – तेज, चुस्त और न्याय दिलाने के लिए वचनबद्ध। इस फिल्म में काम करना एक यादगार अनुभव रहा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक भीमा के सफर से उतने ही प्रेरित होंगे, जितना मैं इसे निभाते वक्त हुआ था। मैं ज़ी सिनेमा पर इस फिल्म के प्रीमियर को लेकर उत्साहित हूं। ये फिल्म मेरे दिल के करीब है, और मुझे उम्मीद है कि सभी 13 सितंबर को इसे देखेंगे।”

मालविका शर्मा ने कहा, “मैं ज़ी सिनेमा पर भीमा के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को लेकर रोमांचित हूं। यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि इसमें जबर्दस्त एक्शन के साथ एक गहरी भावुक कहानी है जो सभी को पसंद आएगी। ऐसे दमदार एक्टर्स के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। मेरा मानना है कि दर्शक भीमा के सफर से जुड़ेंगे, जो अन्याय के खिलाफ एक रक्षक बनकर खड़ा होता है। मुझे उम्मीद है कि शुक्रवार, 13 सितंबर को सभी इस दमदार कहानी का मज़ा लेंगे।”

भीमा रहस्यों और पौराणिक तत्वों से भरपूर एक एक्शन ड्रामा है। गोपीचंद की बेहतरीन और हाई-एनर्जी अदाकारी वाली फिल्मों में शुमार ‘भीमा’ में हैरतअंगेज़ एक्शन, ड्रामा, इमोशन, भव्यता, दमदार डायलॉग्स, अनजाने मोड़ और एक जबर्दस्त टकराव भी है – जो इसे इस वीकेंड देखने लायक बनाता है!

शुक्रवार, 13 सितंबर को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर देखिए पहली बार भीमा!

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »