NEW English Version

नगर आयुक्त ने संचारी रोगों की रोकथाम की समीक्षा-डेंगू केसों पर नगर आयुक्त ने तलब किया स्वास्थ्य विभाग

एसएफआई को सुबह एंटी लार्वा शाम फॉगिंग युद्ध स्तर पर कराये जाने की हिदायत-अधीनस्थों को सघन निगरानी रखने के निर्देश

पिछले दो दिनों में नगरीय क्षेत्र में डेंगू के 2 केस आने को देखते हुए नगर आयुक्त विनोद कुमार ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद सहित सभी एसएफआई को अपने कार्यालय में तलब करते हुए संचारी रोग नियंत्रण के लिये नगर निगम द्वारा किये जा रहे प्रयास व कार्यो की समीक्षा करते हुए सुबह सभी सर्किल में एंटी लार्वा का छिड़काव व शाम को युद्ब स्तर पर फॉगिंग विशेष रूप से डेंगू पेशेंट के घर के आस पास कराये जाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामाकांत त्यागी को 30 सितंबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम को सभी पार्षद वार्ड में पार्षदों व पब्लिक के सहयोग से महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष रुप से मलिन बस्तियों में प्रमुखता से चलाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नाले नालियों की सफाई एंटी लार्वा का छिड़काव पार्षद वार्ड वाइज एंटी लारवा और फॉगिंग कराए जाने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि संचारी रोग, ड़ेंगू मलेरिया व चिकिनगुनिया सहित संचारी रोगों की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर सुबह 6 बजे से एंटी लार्वा व फॉगिंग कराए जाने की व्यवस्था को अभियान चलाया जा रहा है के गली मोहल्ले मोहल्ले तालाब पोखर नाले नालियों में एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग व जले हुए तेल का छिड़काव करने के लिए 8 एसएफआई के नेतृत्व में वार्ड वाइज़ 16 पोटेबल फोंगिंग मशीन 50 स्प्रे मशीन सहित 215 कर्मचारियों की 50 क्विक एक्शन टीमें मुस्तेद की है

नगर आयुक्त ने कहा डेंगू चिकनगुनिया मलेरिया और संचारी रोगों की रोकथाम व नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति नगर निगम पूर्ण रूप से सचेत हैं एंटी लार्वा व फॉगिंग के लिए प्रभारी अधिकारी से संपर्क करने के साथ साथ नगर निगम कॉमण्ड एन्ड कंट्रोल रूम ₹ 7500441344, 05712750250 व टोल फ्री 1533 सपर्क किया जा सकता है। बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी दलवीर सिंह एसएफआई विशन सिंह योगेंद्र यादव डॉ रामजीलाल प्रदीप पाल अनिल सिंह आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »