NEW English Version

एफईएफ और धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने तीसरे एफईएफ वार्षिक समारोह में किया विशेष साझेदारी का ऐलान

द फैशन एंटरप्रेन्योर फंड (एफईएफ) और धर्मा प्रोडक्शंस की डिजिटल कॉन्टेंट की सहायक कंपनी, धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने विशेष साझेदारी की है, जिसका अनावरण  5 सितंबर को आयोजित हुए तीसरे एफईएफ वार्षिक समारोह के दौरान किया गया। यह आयोजन मुंबई के ताज लैंड्स एंड में हुआ, जिसमें श्री अक्षय कुमार, श्री करण जौहर, श्री रवि जयपुरिया, श्री विनोद दुगर, सुश्री मंजू याग्निक, सुश्री सोनाली दुगर और सुश्री अपूर्वा मेहता सहित प्रमुख हस्तियाँ और एफईएफ हितधारक उपस्थित रहे।

एफईएफ और धर्माटिक एंटरटेनमेंट का साझा दृष्टिकोण तीसरे वार्षिक समारोह का मुख्य केंद्र था, जो फैशन में रचनात्मक स्टोरीटेलिंग को शामिल करने पर आधारित था, जिसका उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना और उभरते फैशन उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा करना था। इस साझेदारी का लक्ष्य भविष्य में भी नई संभावनाएँ तलाशना है।

इस साझेदारी से कुछ समय पहले ही भारतीय फिल्म निर्माता, टेलीविज़न हस्ती और धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर श्री करण जौहर व्यक्तिगत रूप से एक निवेशक और प्रमोटर के रूप में एफईएफ में शामिल हुए हैं। एफईएफ के साथ जौहर की भागीदारी इस क्षेत्र में पेशेवरों के सामने आने वाली समस्याओं को हल करके फैशन उद्योग को बेहतर बनाने के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।

इस पहल के बारे में बात करते हुए, श्री करण जौहर ने कहा, “जो हम देखते हैं, फैशन उससे कहीं अधिक है; यह हमारी पहचान, विरासत और सपनों की खूबसूरत कहानी बुनता है। धर्माटिक में, हम ऐसी कहानियाँ बुनने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिनसे लोग खुद को जुड़ा हुआ पाते हैं। एफईएफ के साथ यह साझेदारी फैशन पर आधारित कहानियों को जीवन में लाने का एक शानदार मौका है, जो स्टोरी टेलिंग में हमारी विशेषज्ञता के साथ एफईएफ के समर्पण को जोड़ता है। हाल ही में एक प्रमोटर के रूप में एफईएफ में शामिल होने के बाद, मैं इस साझेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य ऐसे प्रभावशाली कॉन्टेंट्स तैयार करना है, जो न सिर्फ नए रुझान स्थापित करें, बल्कि अगली पीढ़ी के फैशन इनोवेटर्स को प्रेरित भी करें।”

धर्माटिक एंटरटेनमेंट के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री अपूर्व मेहता ने कहा, “फैशन और रचनात्मकता का मिश्रण नई संभावनाएँ पेश कर रहा है। धर्माटिक में, हम मानते हैं कि साझेदारी से नवाचार को बढ़ावा मिलता है, और एफईएफ के साथ हमारी साझेदारी इस विश्वास का प्रमाण है। फैशन की कलात्मक प्रतिभा को नए विचारों के साथ जोड़कर, हमारा लक्ष्य नए रुझानों को प्रेरित करना और उभरती फैशन प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाना है।”

बॉलीवुड स्टार श्री अक्षय कुमार ने कहा, “फैशन में संस्कृति को आकार देने की शक्ति है और यह व्यक्तित्व को व्यक्त करने का माध्यम है। यह साझेदारी उन रुझानों को स्थापित करने की दिशा में एक कदम है, जिनसे लोग खुद को जुड़ा हुआ पाते हैं, साथ ही जो रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति को दर्शाते हैं। मैं स्थायी प्रभाव डालने के लिए फैशन के साथ नवाचार को जुड़ते हुए देखने के लिए बेहद उत्साहित हूँ।”

अपना उत्साह व्यक्त करते और व्यावसायिक परिप्रेक्ष्य पर जोर देते हुए, बिजनेस मैग्नेट और आरजे ग्रुप के अध्यक्ष, श्री रवि जयपुरिया ने कहा, “यह साझेदारी रचनात्मकता और उद्यमशीलता का एक आदर्श मिश्रण है। एफईएफ में, हमारा लक्ष्य उन उद्यमों को सहयोग करना है, जिनमें उद्योगों को बाधित और फिर से परिभाषित करने की क्षमता है। फैशन उद्यमियों को बढ़ावा देने पर एफईएफ का फोकस और स्टोरी टेलिंग में धर्माटिक की विशेषज्ञता निश्चित ही क्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह साझेदारी स्थायी बिज़नेस मॉडल बनाने में मदद करेगी, जो लगातार बदलते बाजार में अपना स्थान बनाए रखने की में फल-फूल सकता है।”

फैशन एंटरप्रेन्योर फंड के अध्यक्ष श्री वागीश पाठक और संस्थापक श्री संजय निगम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “हम धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं। यह साझेदारी नवाचार और विकास को बढ़ावा देकर फैशन उद्योग का समर्थन करने और बढ़ावा देने के हमारे मिशन के अनुरूप है। निवेशक और प्रमोटर के रूप में करण जौहर के सहयोग से यह साझेदारी हमारे साझा दृष्टिकोण को जीवंत बनाएगी। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य एक ऐसा गतिशील इकोसिस्टम स्थापित करना है, जो न सिर्फ फैशन उद्यमियों को आगे बढ़ने में मदद करेगा, बल्कि उन्हें प्रतिस्पर्धी बाजार में सफल होने के लिए आवश्यक संसाधन, सलाह और एक्सपोजर भी प्रदान करेगा।”

धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने रचनात्मक कॉन्टेंट्स पेश करने में खुद को अग्रणी के रूप में स्थापित किया है। यह अपनी उच्च गुणवत्ता, आकर्षक और विविध पेशकशों के लिए जाना जाता है, जो पूरी दुनिया के दर्शकों को आकर्षित करता है। एफईएफ के साथ यह साझेदारी एक नए अध्याय की शुरुआत है, जहाँ रचनात्मक मीडिया के साथ जुड़कर फैशन, उद्यमियों को उत्कृष्टता हासिल करने के लिए एक गतिशील मंच प्रदान करता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »