NEW English Version

जलभराव क्षेत्रों में जल निकासी की हक़ीक़त जानने निकले नगर आयुक्त

पिछले तीन दिनो से हो रही भारी बारिश के कारण महानगर के कई एरिया में जलभराव के हालात को नगर आयुक्त नगर आयुक्त विनोद कुमार ने शुक्रवार सुबह फील्ड में निकलकर खुद देखा। नगर आयुक्त ने गूलर रोड शक्ति नगर पंपिंग स्टेशन को रेंडम चेक किया नगर आयुक्त ने गूलर रोड आईटीआई रोड रघुवीर पुरी सुदामापुरी छर्रा अड्डा नौरंगाबाद दिल्ली गेट उदय सिंह जैन रोड आगरा रोड रामघाट रोड ओजोन सिटी अलीगढ़ ड्रेन और जाफरी ड्रेन का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को फील्ड में मौजूद रहकर जल निकासी कराने के निर्देश दिए है।

भारी बारिश को देखते हुए नगर आयुक्त ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम अलीगढ़ को अलर्ट करते हुए अधीनस्थों के लिए एडवाइजरी जारी की है। नगर आयुक्त ने खोदे गए गड्ढों को बंद करने, एकसार करने निर्माणाधीन स्थल के पास बैरिकेट्स सेफ्टी बैरियर व साइन बोर्ड लगाए जाने निर्माणाधीन स्थलों पर पब्लिक को अवेयर करने सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को अलर्ट जारी करते हुए सभी कलस्टर प्रभारी सहित जोनल अधिकारी को अपने अपने आवंटित वार्ड व सर्किल में तैनात रहने और  मोबाइल नंबर एक्टिव रखने, मुख्यालय ना छोड़ने नगर निगम कंट्रोल रूम 05712750250, 7500441344 को round-the-clock एक्टिव रखने के साथ साथ नगर निगम के गांधी पार्क शेल्टर होम को राहत शिविर के रूप में परिवर्तित करने जर्जर एवं गिरासू भवन स्वामियों को नोटिस के माध्यम से अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट होने, नाला कटान होने पर आवश्यक बालू बदरपुर के कट्टे भरवा के रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

नगर आयुक्त ने सभी अधीनस्थों को जलभराव वाले स्थल, पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण कर वहां पर अतिरिक्त पंप सेट लगाने के साथ-साथ नालों व उन पर लगी जालियों की सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात करने की हिदायत दी।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा कई एरिया में जल भराव व लोगो के रहने की परेशानी को देखते हुए नगर निगम के गांधी पार्क शेल्टर होम व भुजपुरा शेल्टर होम को राहत शिविर में तब्दील कर दिया गया है लोग वहाँ विश्राम कर सकते है।

नगर आयुक्त ने बताया लगातार बारिश में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए राउंड द क्लॉक नगर निगम फील्ड में उतरकर काम कर रहा है जल भराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के उपरांत साफ सफाई एंटी लारवा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव साथ ही साथ सड़कों में गड्डो को भरने का काम भी प्राथमिकता पर कराया जा रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »