NEW English Version

‘शमशान चंपा के अभिनेता आयुष श्रीवास्तव ने बताया अपना गणेशोत्सव का अनुभव, लालबाग के राजा के दर्शन के लिए लगाई 10 घंटे की लाइन!

शेमारू उमंग  बहुचर्चित शो ‘शमशान चंपा‘ को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इस शो में विक्रम की भूमिका निभा रहे अभिनेता आयुष श्रीवास्तव को दर्शकों द्वारा बहुत सराहनाएं भी मिल रही हैं। इसी बीच गणेश चतुर्थी का त्यौहार अपनी दस्तक दे चुका है, जिसे पूरे महाराष्ट्र में बड़ी उत्साह से मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान गणेश को समर्पित है, जिन्हें बाधाओं को दूर करने और बुद्धि व समृद्धि के देवता माना जाता है। इस त्योहार को लेकर हुई एक ख़ास बातचीत में अभिनेता आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि कैसे वे जबलपुर के गणेशोत्सव को मिस कर रहे हैं साथ ही मुंबई में गणेश चतुर्थी मानते हुए उत्साहित हैं। 

गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साहित अभिनेता आयुष श्रीवास्तव बताते हैं, “बचपन में जबलपुर में गणेश चतुर्थी के त्यौहार से जुड़ी मेरी कई ख़ास यादें हैं। हम घर में गणपति जी की स्थापना करते थे, लेकिन मेहमानों को बुलाने या आरती करने की कोई बड़ी परंपरा नहीं थी। जब मैं मुंबई आया, तो यहां का गणेशोत्सव देखकर मैं हैरान रह गया। दोस्त, परिवार और यहां तक कि अजनबी भी, सभी इतनी भक्ति के साथ मिलकर इस उत्सव को मनाते हैं। मैंने जबलपुर में कई पंडालों के दर्शन किए हैं, लेकिन मुंबई में लालबागचा राजा का उत्साह अद्भुत था। जब मैं 2019 में पहली बार मुंबई आया, तो बप्पा के दर्शन के लिए 10 घंटे लाइन में खड़ा रहा, और ऐसा लगा जैसे मैं किसी जादुई दुनिया में हूं। यहां के गर्म, नारियल भरे मोदक मुझे बहुत पसंद हैं, लेकिन हमारे घर की परंपरा में बेसन के लड्डू बनते हैं, जो मेरे हमेशा से पसंदीदा रहे हैं। मुझे लगता है कि ये बप्पा की कृपा है, जिसके चलते पिछले 2 सालों से मेरे पास काम की कमी नहीं है, व्यस्त रहने के कारण अब मैं पंडालों में ज्यादा समय नहीं बिता पाता, लेकिन सेट पर ही मैं इस त्यौहार की अनोखी ऊर्जा को महसूस करता हूं।” 

‘शमशान चंपा‘ अपने अनोखे फैंटेसी और रोमांस के मिश्रण के साथ दर्शकों को अपनी दिलचस्प कहानी और बेहतरीन सीन्स के जरिए मोहित कर रहा है। यह शो डायन के रूप में मोनालिसा की वापसी को भी प्रस्तुत करता है, जो इस सुपरनैचुरल शैली में नई गहराई और रोमांच जोड़ रहा है। वहीं तृप्ति मिश्रा, चंपा नामक के साफ़ दिल डायन के किरदार से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। 

अधिक जानकारी के लिए देखते रहिए ‘शमशान चंपा’ शो हर सोमवार से शनिवार, रात 9:00 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर!

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »