NEW English Version

शेमारू उमंग और शशि सुमीत प्रोडक्शंस ने पेश किया भावनाओं से भरा नया शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’

शेमारू उमंग का नया शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’ इस 16 सितंबर, 2024 से अपने प्रीमियर के लिए तैयार है, जो आपको भावनाओं की गहराइयों को महसूस करने पर मजबूर कर देगा! यह शो माँ की परिभाषा को फिर से सिद्ध करता है, जो जैविक संबंधों से अधिक प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव पर आधारित है। इस शो में माँ यशोदा की दिल छू देने वाली कहानी को एक नए और आधुनिक अंदाज़ में पेश किया गया है। शशि सुमित प्रोडक्शंस की इस भावनात्मक कहानी में कई प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी भी शामिल है, जिसमें राधिका मुथुकुमार, वृंदा के रूप में अपने भावुक कर देने वाले अभिनय से दर्शकों का दिल जीतेंगी वहीं बाल कलाकार काविश खुंगेर, कृश की भूमिका निभाते नज़र आएँगे साथ ही ज़ोहैब अशरफ, केशव के किरदार में अपने अभिनय का जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे और नीलू वाघेला, राजेश्वरी देवी की भूमिका को अत्यधिक भावनात्मक मजबूती प्रदान करेंगी।

‘मैं दिल तुम धड़कन’ वृंदा और उसके बेटे कृष के बीच गहरे भावनात्मक संबंध को दर्शाता है, जो ममता की खूबसूरत भावना को उजागर करता है। वृंदा की दुनिया कृष के इर्द-गिर्द घूमती है, और केशव को भी कृश से जुड़ाव महसूस होता है। लेकिन केशव और वृंदा के जीवन में तूफ़ान तब आता है जब केशव के सामने इस बात का खुलासा होता है कि कृश उनका जैविक बेटा है। इससे वृंदा की दुनिया बिखर जाती है और केशव के लिए एक नई उम्मीद की शुरुआत होती है। इसके बाद कृश के कस्टडी की लड़ाई शुरू हो जाती है, जिसमें केशव की मां, राजेश्वरी देवी, अपने बेटे का समर्थन करती हैं। इस दौरान, वृंदा अपने बेटे को पाने के लिए संघर्ष करती है और यह शो एक मां के प्यार और दोनों पात्रों, वृंदा और केशव, द्वारा झेली गई भावनात्मक कठिनाइयों को दर्शकों के सामने पेश करता है।

वृंदा की भूमिका निभा रही अभिनेत्री राधिका मुथुकुमार कहती हैं, “वृंदा आज के युग की यशोदा का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस किरदार को निभाना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा है। ‘मैं दिल तुम धड़कन’ एक दिल को छू लेने वाली कहानी है, जो यह दिखाती है कि मां होना एक भावना है, परिभाषा नहीं। कृश के लिए वृंदा का प्यार एक पारंपरिक मां के विचारों से परे है। यह शो अपनों के लिए खड़े होने और अपने विश्वास के लिए लड़ने की ताकत को दर्शाता है। मुझे उम्मीद है कि जैसे मेरे लिए वृंदा की यात्रा प्रेरणादायक रही है उतना ही यह दर्शकों के लिए भी होगी। 16 सितंबर से इस कहानी को देखने के लिए तैयार हो जाइए, जो मेरे दिल के बेहद करीब है!”

केशव का किरदार निभा रहे ज़ोहैब अशरफ कहते हैं, “केशव के किरदार को निभाना मेरे लिए सौभाग्यशाली और चुनौतीपूर्ण दोनों रहा है। एक पिता के रूप में, जिसने अपने बेटे को खो देने का दर्द सहा है, इस किरदार ने मुझे उम्मीद, पछतावे और धैर्य की गहराइयों को समझने का मौका दिया है। ‘मैं दिल तुम धड़कन’ सिर्फ एक शो नहीं है बल्कि यह उन प्रयासों को जीवित करती एक कहानी है जो हम अपने प्रियजनों के लिए करते हैं और उन दूसरी संभावनाओं की भी, जिनकी हमने कभी कल्पना नहीं की थी।”

राजेश्वरी देवी की भूमिका निभा रही अभिनेत्री नीलू वाघेला बताती हैं, “अपने परिवार की मुखिया के रूप में, राजेश्वरी परंपरा का पालन करने और इसकी गरिमा बनाए रखने के लिए समर्पित हैं। उनका मानना है कि विधवाएं, तलाकशुदा महिलाएं और जो महिलाएं किसी कारणवश बच्चे को जन्म नहीं दे पाती, वे अशुभ होती हैं। मेरे किरदार द्वारा इस प्रकार के पिछड़े विचार शो की कहानी में प्रदर्शित किए गए हैं। ‘मैं दिल तुम धड़कन’ में आप देखेंगे कि कैसे वह परिवार और परंपरा के बीच आने वाली कठिनाइयों का सामना करती हैं और अपने बेटे के बच्चे की कस्टडी की लड़ाई में उसका साथ देती हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस अनोखी यात्रा का हिस्सा बनेंगे और इसे पसंद करेंगे!”

‘मैं दिल तुम धड़कन’ शेमारू उमंग के कार्यक्रमों में एक उल्लेखनीय शो के रूप में शामिल होने जा रहा है, जो अनोखे बंधन, प्रेम और उम्मीद को एक कहानी के जरिए प्रस्तुत कर रहा है। इस नए शो का प्रीमियर देखिए इस 16 सितंबर, 2024 से हर सोमवार से शनिवार, रात 8:30 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »