NEW English Version

मानसून के सीजन में दिखें फैव 

ज़ेबा खान

जैसे ही मानसून आता है अपने साथ लता है उमस और चिप चिप वाली गर्मी जो के  देती है खर किसी को बेहाल जिसमें फैशन करना  हो जाता है आफत का काम अगर आप कूल दिखना चाहती हैं, तो लेटेस्ट ट्रेंड जानना आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है। इन गार्मियों में करे धमाल पेस्टल, फ्लोरल प्रिंट और सॉफ्ट न्यूट्रल कलर्स जैसे नरम सफेद, चारकोल ग्रे, हल्का नीला, हल्का गुलाबी, क्रैनबेरी लाल और नेवी जैसे कलर का ट्रेंड है। यह आपको गर्मी के मौसम में कूल लुक देने के साथ कूल रखता भी है।

को ऑर्ड सेट 

इस सीजन में को ऑर्ड सेट  है काफी इन जो आपको कम्फ़र्टेबल फील करवाने के साथ ही देता है एक कूल लुक आज कल के टाइम को ऑर्ड सेट बच्चे, जवान और बुजुर्गों का भी काफी फेवरेट  बन चूका है। 

ट्रेंडी हैं क्रोशिया निट ड्रेसेज

क्रोशिया ड्रेसेज भी इस समर में खूब ट्रेंड में है। इनके डिजाइंस को उभारने के लिए इनमें क्रोशिया का यूज बहुत खूबसूरती से किया गया है। डिफरेंट स्टाइल देने में ये ड्रेसेज भी आपके खूब काम आएंगी।

परफेक्ट है चिकनकारी कुर्ता और कॉटन पैंट 

चिकनकारी कुर्ता और कॉटन पैंट इस गर्मी के मौसम के लिए परफेक्ट हैं। इसलिए आप इन्हें अपनी कालेक्शन में बेहिचक शामिल कर सकती हैं। ये शोर्ट- लॉन्ग दोनों साइज़ में मिलती हैं। इसलिए इसमें आपके पास चॉइस की पूरी गुंजाइश है।

हमेशा से है ट्रेंड में शॉर्ट कॉटन स्कर्ट

ट्रेंड है शॉर्ट कॉटन स्कर्ट का। ये टाइट और फ्लोई, दोनों डिजाइंस में आपको मिल जाएंगी। प्लेन में वाइट व यलो कलर, तो फ्लोरल में भी कई पैटर्न आपको मिल जाएंगे।

स्किन फिट जींस की जगह पहनें लूज फिट जींस

गर्मी और सर्दी के मौसम में स्किन फिट जींस कैरी करना पसंद करते हैं, लेकिन बारिश में जींस पहनना दिक्कत पैदा कर सकता है। कोशिश करें कि इस मौसम में लूज फिट लोअर ही पहनें। अगर जींस पहनना ज्यादा पसंद है तो भी स्किन टाइट जींस न पहनें। 

पेस्टल, लैवेंडर, ऑफ व्हाइट, पीच ज्यादातर लोग समर में पेस्टल, लैवेंडर, ऑफ व्हाइट, पीच कॉम्बिनेशन इन है। आप भी फैशन के साथ चलना चाहती हैं, तो इन कलर कॉम्बिनेशन की ड्रेस तैयार कर सकती हैं। ब्राइट बोल्ड कलर और सॉफ्ट न्यूट्रल के ट्रेंड के साथ चलने के लिए इन्हें आप यूज कर सकती हैं। इसके अलावा, ग्लैमरस लुक पाने के लिए नेवी ब्लू, ग्रे या वाइन कलर के बारे में भी सोच सकती हैं।

पॉप्युलर है अब भी मैक्सी ड्रेस

लंबे समय से पॉप्युलर मैक्सी ड्रेस का ट्रेंड अभी गया नहीं है। इसलिए अभी भी ये मार्केट में कई कलर्स व डिजाइंस में आपको मिल जाएंगी। इनकी खासियत यह है कि ये हर ओकेजन के लिए डिजाइन की गई हैं।

कार्गोज

कार्गोज समर के लिए परफेक्ट और अच्छा चयन है। चूंकि इसमें कई डिजाइंस व कलर्स इस समय छाए हुए हैं। यह किसी भी मौसम में पहले जाने वाली ड्रेंस है।

अट्रैक्टिव स्कार्फ  का करें चयन

अगर सही ढंग से यूज किया जाए, तो स्कार्फ  से ज्यादा अट्रैक्टिव चीज और कुछ नहीं। अपने आउटफिट से मैच करता प्यारा-सा स्कार्फ  चुनें और फिर देखें कि आप पर लोगों की नजर ठहर जाएगी।

सूट्स में भी काफी वैराइटीज

पाकिस्तानी सूट

 आज कल पाकिस्तानी सूट का चलन युवतियों में सबसे अधिक दिख रहा है। इस स्टाइल के लिए लोग लूज़ और टाइट एंक्ल लेंथ का पजामे प्रयोग कर सकती हैं। कुरते को आकर्षक लुक देने के लिए आप चाहें तो रंग से मेल खाता या फिर कन्ट्रास्ट लेकर गोटा भी लगवा सकती हैं। पार्टी से लेकर रोजमर्रा में भी आप इस स्टाइल को पहन सकती हैं। अगर आप रेडिमेड पाकिस्तानी सूट चाहेंगी तो लगभग 2500 रुपए से इसकी शुरुआती कीमत है, पर वहीं अगर आप कपड़ा लेकर सिलवाना चाहती हैं तो वह थोड़ा महंगा पड़ जाता है। वैसे बाजार में इस स्टाइल की भरमार है, तो बेहतर आप बाजार से इसे खरीद लें।

अंगरखा स्टाइल

कितने ही नए ट्रेंड क्यों न आ जाएं लेकिन यह स्टाइल युवतियों को कभी पुराना नहीं लगता। इसकी खासियत है की इस स्टाइल को जब भी पहना जाए ये नयेपन का अहसास देता है। इस स्टाइल के लिए चटख रंगों का चुनाव करना बेहतर होगा चूंकि हल्के रंग में यह स्टाइल फब कर नहीं आता। इस स्टाइल पर क्वॉटर स्लीवस सुंदर लगती हैं। वैसे बाजार में इस स्टइल के बहुत से सूट और कुरते की भरमार है पर अगर आपकी बुटीक वाली पेशेवर है तो वह भी उसमें कोई नई कारीगिरी आजमा सकती है। 

सभी फ्लोरल कलर्स इन गर्मी में हॉट सेल्लिंग हैं। ये यंग और फ्रेश लुक पाने में खूब इस्तेमाल किए जा रहे लेवेंडर, नरम सफेद, चारकोल ग्रे, हल्का नीला, हल्का गुलाबी, क्रैनबेरी लाल और नेवी भी इस समर में इन हैं।

ज़ेबा खान
ज़ेबा खान
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »