NEW English Version

आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई सीएम

दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से आतिशी मार्लेना को सीएम कैंडिडेट घोषित किया गया है। अरविंद केजरीवाल आज शाम को अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। सुबह 11 बजे हुई आप की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद, आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

गोपाल राय ने आगे कहा कि आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि चुनाव अक्टूबर-नवंबर में या जितनी जल्दी हो सके, कराए जाएं। जब तक चुनाव नहीं होते और दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को प्रचंड बहुमत से फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाती, तब तक आतिशी को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है। उन्हें दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं – पहली, दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर, बीजेपी की सभी रुकावटों के बावजूद काम को जारी रखना। दूसरी, बीजेपी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के लोगों के लिए किए गए सभी कार्यों को रोकना चाहती है। इसलिए आतिशी को यह जिम्मेदारी दी गई है कि बीजेपी के षड्यंत्रों को विफल करें और जनता के कामों को जारी रखें। नए मुख्यमंत्री की भूमिका संघर्ष को बनाए रखना है, ताकि दिल्ली के विकास कार्य निरंतर चलते रहें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »