NEW English Version

समृद्ध संगठन अभियान के तहत इंदौर में संपन्न हुई अपना दल (एस) की संभागीय बैठक

मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) द्वारा जारी समृद्ध संगठन अभियान के तहत इंदौर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में इंदौर, धार, बुरहानपुर, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, देवास, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, खरगौन, और झाबुआ जिलों के कार्यवाहक जिलाध्यक्षों से संगठन विस्तार व अन्य विषयों पर चर्चा की गई। राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन मजबूती के लिए जनसम्पर्क बढ़ाने, नए सदस्यों को जोड़ने व बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करना रहा। 

बैठक में कार्यकारी प्रदेश महासचिव रोहित चंदेल, अल्पसंख्यक सचिव इक़बाल पटेल सहित अन्य वरिष्ठ कार्यवाहक प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाध्यक्षों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की गई और पार्टी की राष्ट्रीय नीतियों के अनुसार कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए गए।   

बैठक को लेकर अतुल मलिकराम ने कहा, “इस बैठक के माध्यम से हमारा प्रयास पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने और भविष्य की योजनाओं को सफल बनाने की है। संभागीय स्तर पर आयोजित हो रही इन बैठकों में आगामी चर्चा भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा व ग्वालियर होनी तय है। कार्यवाहक जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों में संगठन की स्थिति और आगे की रणनीति पर अपने विचार साझा किए हैं। बता दें कि अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेजी से विस्तार कर रही है। सभी जिलों में पार्टी के कार्यकर्ता सक्रीय भूमिका निभा रहे हैं तथा विभिन्न गतिविधियों के जरिए सतत जनसम्पर्क बना रहे हैं।

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »