NEW English Version

सी.बी.एस.ई. क्लस्टर-V बास्केटबॉल में संत अतुलानंद काॅन्वेंट स्कूल को मिला स्वर्ण पदक

सी.बी.एस.ई. क्लस्टर-V के अंतर्गत अण्डर-19 बालक वर्ग में संत अतुलानंद काॅन्वेंट स्कूल कोइराजपुर, वाराणसी के छात्रों ने अपना दम-खम दिखाते हुए बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । नैनी, प्रयागराज स्थित शकुन विद्या निकेतन में आयोजित इस पांच दिवसीय क्लस्टर में कई टीमों को हराते हुए विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, वहीं दूसरी ओर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए अण्डर-19 बालिका वर्ग में छात्राओं ने भी बास्केटबॉल का बेहतरीन प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि क्लस्टर- V की विजेता टीम ही 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2024 तक आगरा में आयोजित होने वाली नेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में इस जोन का प्रतिनिधित्व करेगी।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी एवं निदेशिका डाॅ. वन्दना सिंह जी ने विद्यार्थियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन हेतु उन्हे ढेरों बधाई देते हुए कहा कि छात्र/छात्राओं की यह जीत उनके कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है । विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने छात्र-छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार इन सभी छात्र-छात्राओं पर गर्व करता है और सबको आगामी टूर्नामेंट के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता है। विजेता खिलाड़ियों के कोच श्री अंशुमान सिंह, श्री मुकेश पाण्डेय एवं श्री दिशांत जायसवाल भी सराहना एवं बधाई के पात्र हैं, जिनके कुशल निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »