NEW English Version

सरसौल रसलगंज और कंपनी बाग पर ई रिक्शा खड़ा करने पर लगा प्रतिबंध

नगरीय क्षेत्र में अव्यस्थित ई रिक्शों के चौराहे पर खड़े होने के कारण आम नागरिकों को जाम जैसी परेशानी से निज़ात दिलाने के लिये नगर आयुक्त विनोद कुमार ने जिला प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस के साथ समीक्षा करते हुए पहले चरण में रसलगंज सरसौल व कंपनी बाग चौराहे की 50 मीटर परिधि में ई रिक्शा के खड़े होने पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस बिना रूट स्टीकर और निर्धारित रूप पर न चलने वाले ई रिक्शा के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

नगर आयुक्त ने शनिवार नगर निगम सेवाभवन कार्यालय में एसपी ट्रैफिक मुकेश उत्तम व सिटी मजिस्ट्रेट राम शंकर व निगम अधिकारियों के साथ मंथन समीक्षा करते हुए ई-रिक्शा के कारण शहर के प्रमुख चौराहा पर ट्रैफिक और जाम के कारण आम नागरिकों को हो रही सुविधा पर बात की। नगर आयुक्त ने अव्यवस्थित ई रिक्शा की ज्वलंत समस्या का स्थाई समाधान कराये जाने के निर्देश दिये और साथ ही निर्धारित रूट के विपरीत चलने, चौराहो पर अव्यस्थित ढ़ग से ई रिक्शा के खड़े होने वाले वाले चालकों बिना लाइंसेंस के विरूद्ध ट्रैफिक विभाग के सहयोग से अभियान चलाकर ई रिक्शा जब्त करने की सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

नगर आयुक्तविनोद कुमार ने बताया पहले चरण में व्यस्ततम गांधी पार्क सरसौल और रसलगंज चौराहे पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के दृष्टि से इन चौराहों पर 50 मी ई रिक्शा खड़ा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है साथ ही साथ इन चौराहों पर निगरानी के लिए सहायक नगर आयुक्त अपन नगर मजिस्ट्रेट और ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम गठित की गई है जो अगले 10 दिन तक लगातार इन चौराहों की निगरानी करेंगे साथ ही साथ पीए सिस्टम के माध्यम से ऐसे ई रिक्शा चालकों को चौराहों से दूर खड़े होने के लिए निर्देश भी देगी।

उन्होंने बताया ई-रिक्शा को व्यवस्थित करने की दृष्टिगत नगर निगम द्वारा 12 रूट निर्धारित किए गए हैं। जिनमे:

  • रूट 1: गाँधी पार्क से हाथरस अड्डा, सासनी गेट चौराहा होते हुये आगरा रोड, सासनी गेट चौराहा से मथुरा रोड़, सासनी गेट चौराहा से भुजपुरा रोड़ होते हुये खैर रोड़ तक आना-जाना।
  • रुट 2: कबरकुत्ता से रसलगंज चौकी, मसूदाबाद, तहसील तिराहा, बन्नादेवी से सारसौल चौराहा होते हुये महरावल तक आना-जाना।
  • रुट 3: गाँधी पार्क से दुबे का पड़ाव, अचल ताल तिराहा, छर्रा अड्डा पुल होते हुये नौरंगाबाद, एटा चुंगी चौराहा से धनीपुर मण्डी होते हुये बौनेर कट तक आना-जाना।
  • रुट 4: बरछी बहादुर से सुभाष चौक, कन्ट्रोल रुम, लाल डिग्गी, ए०एम०यू० सर्किल, कलैक्ट्रेट, जमालपुर से अनूपशहर रोड़ होते हुये एफ०एम० टावर तक आना-जाना।
  • रुट 5: रेलवे स्टेशन से स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, लाल डिग्गी, ए०एम०यू० सर्किल, दोदपुर चौराहा होते हुये मेडिकल कॉलेज तक आना-जाना।
  • रुट 6: रेलवे स्टेशन से लाल डिग्गी, अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज मैरिस रोड़, केला नगर चौराहा, क्वार्सी फार्म होते हुये क्वार्सी चौराहे तक आना-जाना।
  • रुट 7: क्वार्सी चौराहे से रामघाट चुंगी, केला नगर चौराहा, मैरिस रोड़ से सेन्टर प्वाईन्ट होते हुये रेलवे स्टेशन तक आना।
  • रुट 8: खेरेश्वर से नादा पुल, सारसौल से बरौला पुल पर होते हुये एफ०एम० टॉवर तक आना-जाना ।
  • रुट 9: क्वार्सी से कयामपुर मोड, एटा चुंगी होते हुये कमालपुर रोड़ तक आना-जाना।
  • रूट 10: क्वार्सी से जीवनगढ़ से महेशपुर फाटक होते हुये कमालपुर रोड़ तक आना-जाना।
  • रुट 11: क्वार्सी से रामघाट रोड़, पी०ए०सी०, देवसैनी होते हुये जवां रोड़ तकं आना-जाना।
  • रुट 12: नादा पुल से देहली गेट, हड्डी गोदाम, भुजपुरा रोड़, सासनी गेट, लोधी बिहार, ए०डी०ए० कॉलोनी होते हुये मन्दिर के नगला तक आना-जाना।

बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता अजय राम स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक एहसान रब मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »