NEW English Version

सी०बी० एस० ई० क्लस्टर-V में कबड्डी एवं बैडमिंटन में मिला स्वर्ण पदक

वाराणसी: सी०बी० एस० ई० द्वारा आयोजित क्लस्टर-V के अन्तर्गत कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल – कोइराजपुर, वाराणसी  के विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से आयी प्रतियोगी टीमों के साथ जबरदस्त रोमांचक मुकाबला करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया तथा दोनों ही प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। प्रयागराज में आयोजित क्लस्टर-V के अन्तर्गत बैडमिंटन अंडर -14 बालक वर्ग में अवनीश शर्मा, आजाद सिंह यादव एवं अनुराग ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त  किया तथा अंडर -19 बालिका वर्ग में आयुषी सिंह, वैष्णवी यादव एवं वामिका सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। सफलता के इसी क्रम में वाराणसी में आयोजित क्लस्टर -V के अंतर्गत कबड्डी अंडर -17 बालिका वर्ग में वृद्धि सिंह , नैंसी, नव्या यादव, अंजलि चौहान, दिव्या गौतम, मान्या सिंह तथा श्रीजल यादव ने अपना दमखम दिखाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अनिरुद्ध सिंह, शिखर गुप्ता, आयुष पटेल, दीपांकर, आदित्य यादव, आदित्य सिंह, आयुष यादव, अंश सिंह, आदर्श एवं कृतार्थ दूबे ने रजत पदक अपने नाम किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ नीलम सिंह जी ने हर्ष के साथ यह सूचित किया कि आगामी सी०बी० एस० ई० नेशनल टूर्नामेंट में क्लस्टर की विजेता टीम ही अपने जोन का प्रतिनिधित्व करेगी।

यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि रामगढ़ (राँची) में आयोजित ईस्ट जोन चेस चैम्पियनशिप में अंडर -19 वर्ग बालक में प्रांजल मिश्रा, दिव्यांश वर्मा, वैभव अग्रवाल एवं आर्यन सिन्हा ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है ।

संस्था सचिव श्री. राहुल सिंह जी एवं निदेशिका डा वंदना सिंह ने इस अप्रतिम सफलता के लिए खिलाडियों को अनेकानेक बधाई दी हैं तथा उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ढेरों आशीष एवं शुभकामनाएँ प्रदान की है ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इन सभी खिलाडियों का कुशल निर्देशन करने वाले कोच – अनुज कुमार यादव, अभिजीत सिंह, आनंद पांडेय एवं नारायण यादव की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा विद्यार्थियों की जीत पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि बच्चों ने परिश्रम से यह सफलता पायी है और मुझे विश्वास है कि वो आगामी प्रतियोगिताओं में इसे फिर दोहरायेंगे । 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »