NEW English Version

IIFA Weekend 2024 के मंच दिखेगा नोरा फ़तेही का मदमस्त और ग्लमैरस अंदाज़

NEXA IIFA Awards 2024 में लोगों का दिल जीतने के‌ लिए आ रही हैं नोरा फ़तेही

अबू धाबी के यास आइलैंड में 28 सितम्बर 2024 को होगा धमाल

मुंबई, सितंबर 2024: IIFA अवॉर्ड्स के मंच पर एक बार फिर से अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं नृत्य के मामले‌ में ग्लोबल सेंसेशन माने जाने वाली नोरा फ़तेही। 28 सितम्बर को अबू धाबी के यास आइलैंड में होने जा रहे NEXA IIFA अवॉर्ड्स 2024 में भाग लेने को लेकर नोरा फ़तेही काफ़ी उत्सुक नज़र आ रही हैं। ऐसे में IIFA वीकएंड में परफॉर्म करने को लेकर नोरा फ़तेही ने‌ अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, “ग्रैंड IIFA वीकएंड में परफॉर्म करने को लेकर‌ मैं ख़ुश महसूस कर रही हूं। IIFA में मौजूद रहने वाले दर्शकों की ऊर्जा, कमाल के‌ परफॉर्मेंस और वहां मनाए जाने वाले भारतीय सिनेमा के‌ जश्न का संगम कुछ ऐसा माहौल पैदा करता है कि जिसे भुला पाना नामुमकिन सा हो जाता है।

“मैं अबू धाबी के बेहद ख़ूबसूरत यास आइलैंड में होने जा रहे IIFA के‌ मंच पर‌ लौटने‌ को लेकर मैं काफ़ी उत्सुक और उत्साहित हूं। इन असाधारण पलों को मैं अपने तमाम फ़ैन्स और सह-कलाकारों के साथ साझा करने के लिए बेकरार हूं। यह लगातार तीसरी बार होगा जब मैं IIFA के मंच पर परफॉर्म करूंगी। रचनात्मकता व स्टारडम के अनूठे संगम से निर्मित इस शानदार शो का हिस्सा बनना मेरे लिये गौरव की बात है। आप भी इस भव्य और अद्भुत शो को देखने के लिए हो जाइए तैयार!”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »