NEW English Version

नगर विकास मंत्री निरीक्षण व समीक्षा अपडेट

मा० मंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ०प्र०  ए. के. शर्मा ने बुधवार को सुबह नगर आयुक्त विनोद कुमार व कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाया तत्पश्चात नगर विकास मंत्री ने क्वारसी गली नंबर 1 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की उसके बाद माननीय मंत्री ने नोरंगबाद एटा चुंगी पर भाजपा सदस्यता अभियान कैम्प व एसजेडी स्कूल व सुरेंद्र नगर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिरकत की। नगर विकास मंत्री ने महापौर प्रशान्त सिंघल व इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी के आवास पर भी गए।

शाम 4 बजे में नगर विकास मंत्री ने अलीगढ़ विद्युत विभाग व नगर विकास विभाग की समीक्षा की। नगर विकास मंत्री ने नगर विकास अंतर्गत शहर की साफ सफाई सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने संचारी रोगों के नियंत्रण के बिंदुओं पर समीक्षा कीl

नगर विकास मंत्री ने महापौर प्रशान्त सिंघल के साथ नगर विकास के अंतर्गत नगर निगम अलीगढ़ और नगर पंचायत की समीक्षा करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए नगर विकास मंत्री ने आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर साफ सफाई का वृहद अभियान सड़कों को कचरा मुक्त बनाने के निर्देश दिए। 

नगर विकास मंत्री ने सफ़ाई की दृष्टि से शहर की वर्तमान परिस्थितियों में बदलाव लाने के लिए कहा उन्होंने कहा शहर में कचरा उठान, लीकेसी वेस्ट निस्तारण, सफाई की व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है *उन्होंने कहा नए नगर आयुक्त पूरी निष्ठा के साथ इस दिशा में काम कर रहे हैं स्थानीय पार्षदों जनप्रतिनिधियों और पब्लिक के सहयोग से शहर की प्रमुख सड़कों से पुराने कचरे को अभियान चलाकर हटवाये सड़को की सफ़ाई युद्ब स्तर पर नियमित सफाई की जाए तो निश्चित रूप से लोगों की सोच में परिवर्तन आएगा।

महापौर ने माननीय मंत्री को अवगत कराया अलीगढ़ नगर निगम शासन की मंशा के अनुरूप शहर में चौमुखी विकास के लिए वचनबद्ध है मुख्यमंत्री नगर सर्जन योजना के अंतर्गत चिन्हित सड़कों पर निर्माण कार्य कराए जाने के लिए नगर निगम को विद्युत विभाग व अन्य विभागों का पूर्ण सहयोग नहीं मिल रहा है जिस पर माननीय मंत्री ने विद्युत विभाग को तत्काल नगर निगम से समन्वय स्थापित कर कार्य कराये जाने के निर्देश दिए।

अंत में नगर आयुक्त विनोद कुमार अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव व माननीय महापौर प्रशान्त सिंघल ने संयुक्त रूप से नगर विकास मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और पूर्ण रूप से आश्वासन दिया कि उनकी मंशा के अनुरूप अलीगढ़ शहर की साफ़ सफाई व्यवस्था में दिन प्रतिदिन सुधार करने का प्रयास किया जाएगा।

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अलीगढ़ नगर निगम द्वारा 44 फॉगिंग मशीनों और 60 एंटी लार्वा स्प्रे मशीनों को हरी झंडी दिखाकर नगर विकास मंत्री ने सर्किट हाउस से रवाना किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता मित्रों को सम्मानित भी किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »