NEW English Version

तीन दिवसीय सी.बी.एस.ई. क्लस्टर – V एथलेटिक मीट 2024 का भव्य उद्घाटन

 वाराणसी: संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल, कोइराजपुर, हरहुआ, वाराणसी की मेजबानी में तीन दिवसीय सी.बी.एस.ई.  क्लस्टर -V एथलेटिक मीट 2024 का भव्य शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम बड़ा लालपुर, वाराणसी में हुआ। यह प्रतियोगिता दिनांक 25 सितम्बर 2024 से 27 सितम्बर 2024 तक चलेगी। इस एथलेटिक क्लस्टर मीट में पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन सौ से भी अधिक विद्यालयों से आये लगभग तीन हजार से भी अधिक खिलाड़ी एवम् उनके प्रशिक्षक उपस्थित हैं। संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी एवं निदेशिका डॉ0 वंदना सिंह जी ने उपस्थित सभी  गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया तथा कहा कि विभिन्न जिलों के प्रतिष्ठित विद्यालयों से आए विद्यार्थी हार-जीत की भावना से परे पूरी निष्ठा, अनुशासन और परस्पर सामंजस्य के साथ समर्पित खेल भावना से खेलें। मुख्य अतिथि के रूप में आई.पी.एस. श्री एस. चिनप्पा जी (एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, लॉ एण्ड आर्डर) की गरिमामयी उपस्थिति से सभी खिलाड़ियों के भीतर अपूर्व ऊर्जा का संचार हुआ। विद्यालय की मार्च पास्ट टीम  तथा विभिन्न जिलों से पधारी टीम द्वारा मुख्य अतिथि को पूरे सम्मान के साथ सलामी दी गई। विद्यालय के सर्वोच्च खिलाड़ी आयुष यादव (कक्षा 12) ने खेल के सभी अधिकृत नियमों का पालन करने हेतु सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी , अभिभावक व शिक्षकों की मेहनत समझते हुए टीम भावना के साथ खेलें और स्वयं को पूरे मनोयोग के साथ भविष्य की चुनौतियों एवं जिम्मदारियों के लिए तैयार करें।  विशिष्ट एवं गणमान्य अतिथियों में क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष श्री पंकज श्रीवास्तव जी तथा श्री पवन सिंह जी  की विशेष उपस्थिति के साथ-साथ क्रीड़ा भारती के ही अन्य गणमान्य भी सम्मिलित हुए।

इस एथलेटिक मीट में  विद्यालय की छात्राओं ने विघ्नहर्ता श्री गणेश की विभिन्न मुद्राओं को नृत्य के माध्यम से न केवल साकार किया अपितु शुभ और मंगल का वातावरण भी प्रतिष्ठित कर दिया। 

प्रधानाचार्या डॅा. नीलम सिंह जी ने आगत सभी अतिथियों तथा प्रशिक्षुओं का हार्दिक अभिनंदन करते हुए खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामना दी एवम् यह विश्वास जताया कि सभी टीमों के सहयोग से तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन कुशलता पूर्वक सम्पन्न होगा। इस एथलेटिक मीट में बालक और बालिका वर्ग के लिए अंडर -14,अंडर -17 तथा अंडर -19 के अन्तर्गत रनिंग,जंपिंग एवं थ्रोइंग ( दौड़,कूद एवम् प्रक्षेप) प्रतियोगिताएँ सम्मिलित हैं ।

इस उद्घाटन समारोह में खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ अण्डर-17 बालक-बालिका वर्ग एवं अण्डर-19 बालक-बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ के साथ हुआ। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान वैष्णवी पाल ,लिटिल फ्लावर हाउस ककरमत्ता वाराणसी ने प्राप्त किया। अण्डर- 19 बालिका वर्ग के अर्न्तगत डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में गंगा गुरूकुलम् की श्रेया त्रिपाठी को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का संचालन श्री. जितेन्द्र पाण्डेय एवं  श्रीमती शेफाली श्रीवास्तव द्वारा किया गया। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »