NEW English Version

महापौर और नगर आयुक्त ने पढ़ाया बच्चों को स्वच्छता का पाठ

यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री की मंशा अनुरूप सम्पूर्ण भारत वर्ष में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहें स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को महापौर प्रशान्त सिंघल और नगर आयुक्त विनोद कुमार ने क्वार्सी स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में आयोजित नॉर्दन सीबीएससी हेड बॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुॅचकर बच्चों को स्वच्छता और प्लास्टिक बहिष्कार के प्रति जागरूक किया। नगर आयुक्त ने बच्चों को समझाया कि प्लास्टिक आने वाले  के लिये वायरस की भांति है इस वायरस से लड़ने के लिये सभी को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत हैै वही महापौर प्रशान्त सिंघल ने स्वच्छता के प्रति सेवा को अपनी आदत बनाने के लिये बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलायी।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व पर बल दिया है। महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि स्वच्छता हमारी सेवा की शपथ है, और हमें इसके लिए काम करना होगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने भी अपने विचार साझा किए और कहा कि कपड़े के थैले वितरण से प्लास्टिक की उपयोग में कमी आएगी और हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा।

इस अवसर पर महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से स्कूलों में प्लास्टिक प्रतिबंध को बढ़ावा देने के उदेश्य से छोटे बड़े बच्चों को कपड़े के थैले का वितरण भी किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा शहर को स्वच्छ बनाने के लिये हर घर को प्लास्टिक को त्यागने की जारूरत है प्लास्टिक रूपी राक्षस शहर की सफाई में बाधक है आने वाले भविष्य को इस राक्षस से लड़ने के लिये सभी को जागरूक होने की जारूरत है। इस अवसर पर महापौर नगर आयुक्त के साथ पीआरओ एहसान रब, स्टेनो सतीश शर्मा, डॉ तरूण शर्मा आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »