NEW English Version

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 99.35% के क्लेम सेटलमेंट रेश्यो के साथ आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ सबसे आगे

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के लिए 99.35% का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो हासिल किया है, जो देश की सभी लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में सबसे अधिक है। ध्यान देने योग्य बात है कि कंपनी के पास क्लेम सेटल करने लिए केवल 1.2 दिन का औसत समय था। साथ ही, इस अवधि के दौरान डेथ क्लेम्स के लिए कंपनी कुल 381.24 करोड़ रुपए का भुगतान करने में सफल रही।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में कस्टमर सर्विस के चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर श्री अमीश बैंकर, ने कहा, “कमाने वाले सदस्य की मृत्यु की स्थिति में, लाइफ इंश्योरेंस परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। इसलिए हम हर क्लेम को सावधानी और तेजी से संभालते हैं। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में, हमारा व्यक्तिगत डेथ क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 99.35% था, और बिना जाँच वाले डेथ क्लेम्स को सेटल करने में हमें केवल 1.2 दिन का औसत समय लगा। हमारा मानना ​​है कि हमारा क्लेम सेटलमेंट रेश्यो इंडस्ट्री में सबसे अच्छा है। इस अवधि के दौरान, हमने 381.24 करोड़ रुपए के क्लेम्स सेटल किए।”

क्लेम सेटलमेंट रेश्यो में हम इंडस्ट्री में लगातार अग्रणी रहे हैं। उदाहरण के लिए, वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में हमारा क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 97.94% था, वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में यह 98.14% था, वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में यह 98.52% तक पहुँच गया और पूरे वित्त वर्ष 2024 के लिए यह 99.17% था।

“हमारी ‘क्लेम फॉर श्योर’ सर्विस पहल सभी आवश्यक दस्तावेज़ प्राप्त होने के सिर्फ एक दिन के भीतर ही सभी योग्य डेथ क्लेम्स सेटल करने का वादा करती है। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में, हमने इस पहल के तहत 68.74 करोड़ रुपए के क्लेम्स सेटल किए।हमारे टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस से क्लेम की प्रोसेस में लगने वाला समय काफी कम हो गया है। व्हाट्सएप, कंपनी की मोबाइल ऐप और हमारी वेबसाइट जैसे सुविधाजनक विकल्प क्लेम्स को दर्ज और ट्रैक करने के लिए आदर्श हैं।लाइफ इंश्योरेंस एक वादा है, जो हम अपने पॉलिसीधारकों से करते हैं। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि उनकी अनुपस्थिति में उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा मिले।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »