NEW English Version

पर्यटन मंत्रालय ने स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया


पर्यटन मंत्रालय ने स्वच्छता ही सेवा के उत्सव के पखवाड़े के समापन पर, आज नई दिल्ली में पूसा में इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम पर केंद्रित एक मेगा इवेंट का आयोजन किया । इस अवसर पर पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उपस्थित लोगों में पर्यटन मंत्रालय के अधिकारी,  भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) के अधिकारी, विभिन्न यात्रा और पर्यटन तथा आतिथ्य संस्थानों के सदस्य और छात्र शामिल थे। अपने संबोधन में माननीय मंत्री ने सामान्य रूप से तथा विशेष रूप से पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान का प्रभाव, जिसका विषय है ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’, हमारे आस-पास की भौतिक स्वच्छता से कहीं आगे तक जाता है। यह हमारे अंदर जिम्मेदारी, एकता और पर्यावरण को संरक्षित करने में हमारी सामूहिक भूमिका के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करता है। स्वच्छता न केवल देश की सुंदरता में योगदान देती है, बल्कि सतत पर्यटन को भी बढ़ावा देती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आने वाली पीढ़ी हमारे देश के पर्यटन स्थलों की समृद्धि का पूरी तरह से अनुभव कर सके।

इस अवसर पर, सफाई कर्मचारियों/सफाई मित्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें स्वच्छता प्रहरी के गरिमा बैज से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में होटल प्रबंधन संस्थानों के छात्रों द्वारा स्वच्छता ही सेवा थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन श्री शेखावत के नेतृत्व में परिसर और उसके आसपास सफाई अभियान के साथ हुआ। इस मेगा इवेंट में लगभग 500 लोगों ने भाग लिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »