NEW English Version

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपनी गुजरात यात्रा के दूसरे दिन आज गांधीनगर नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

9B7A0521.JPG

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपनी गुजरात यात्रा के दूसरे दिन आज गांधीनगर नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि गांधीनगर क्षेत्र शुरु से ही विकास का केंद्र बिंदु रहा है। श्री शाह ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब से लेकर आज तक गांधीनगर में लगातार विकास कार्य चलता रहा है। उन्होंने कहा कि गिफ्ट सिटी गांधीनगर में अब मेट्रो भी आ गई है और यहाँ फ़ोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी और पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई है। साथ ही भारत में रेलवे स्टेशन पर सबसे पहला 5 स्टार होटल भी गांधीनगर में बना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर के पूर्ण विकास में बहुत अधिक योगदान दिया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज जिन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन हुआ है उसे गांधीनगर की जनता को छोटे हिस्सों में नहीं देखना चाहिए। 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एक हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ अर्बन डेवलपमेंट पॉलिसी लाई गई और शहरों को सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त करने की नीतियां बनाई गई। उसी अर्बन डेवलपमेंट पॉलिसी के परिणामस्वरूप गांधीनगर आज स्मार्ट सिटी फ्रेमवर्क के बीच आधुनिक तथा सभी सुविधाओं से युक्त शहर बन रहा है। श्री शाह ने कहा कि 2014 से पहले पूरे देश में अर्बन डेवलपमेंट के लिए न कोई प्रोजेक्ट थे और न ही कोई पॉलिसी थी।

9B7A0566.JPG

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अर्बन डेवलपमेंट के लिए अनेक योजनाएं बनाई और उन सभी योजनाओं को समग्रता से देखें तो पूरे देश में लगभग सभी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में ई-गवर्नेंस लगभग लाने का काम हुआ हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ही स्मार्ट सिटी मिशन आगे बढ़ा। गृह मंत्री ने कहा कि अगले 5 साल में देश के करीब सभी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल मिशन नेटवर्क तैयार होगा। उन्होंने कहा कि साथ ही शहरों में मेट्रो का जाल बिछाकर बिना ट्रैफिक के शहर की कल्पना की गई है। इलेक्ट्रिक बस प्रदूषण मुक्त शहर समग्र भारत में बने उस दिशा में कार्य किया गया। इसी दिशा में ग्रीन एनर्जी के द्वारा गाड़ियों को धुआ मुक्त बनाने का कार्य किया गया और सोलर पैनलों की मदद से ग्रीन एनर्जी युक्त शहर बनाए गए।

गृह मंत्री ने कहा कि झुग्गी झोपड़ियां की जगह गरीबों को उनके मालिकाना हक के फ्लैट देने की शुरुआत हुई। इसके अलावा सभी घरों में शौचालय बनाए गए साथ ही सोलर रूफ टॉप की योजना लाई गई और LED लाइट्स लगाने का कार्य हुआ। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री पीएम विश्वकर्मा योजना तथा डिजिटल व्यवहार में भी बढ़ोतरी कर कई लोगो को ताकत प्रदान की गई।

072A7836.JPG

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अर्बन डेवलपमेंट के लिए जितनी भी नीतियां बनी उन हमने उन सभी को गांधीनगर शहर तथा अहमदाबाद शहर में अमल करने का प्रयास किया। गांधीनगर और अहमदाबाद की विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता मिली और उनके परिणाम स्वरूप मोदी सरकार ने गांधीनगर में 2036 में ओलंपिक खेल आयोजित करने का संकल्प लिया है। श्री शाह ने कहा कि पिछले 15 साल में गांधीनगर शिक्षा का केन्द्र बिन्दु बन गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर को स्मार्ट सिटी बनाने का काम किया है।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों के आधार पर न केवल गांधीनगर और गुजरात बल्कि समग्र देश का विकास हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि अर्बन क्षेत्र में हुई यह प्रगति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बनाई गई नीतियों के कारण है। गृह मंत्री ने कहा कि हम इस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र समग्र देश में प्रथम स्थान पर रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »