NEW English Version

आसान टैक्स भुगतान की सुविधा देने के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक जीएसटी पोर्टल पर लाइव हुआ

जीएसटी भुगतान के लिए बैंक को भारत सरकार से मिली अनुमति

यह सेवा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ग्राहकों के लिए होगी उपलब्ध

आईडीएफसी​ फर्स्ट बैंक ने जीएसटी पोर्टल के साथ अपने एकीकरण की घोषणा की है, जिससे अब बैंक के ग्राहकों के लिए जीएसटी भुगतान करना और भी आसान होगा। इसी के साथ ग्राहकों को तुरंत भुगतान की पुष्टि औ​र चालान डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी, जिससे यह अनुभव और सरल हो जाएगा।

इस नए एकीकरण के जरिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ग्राहक बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं, रिटेल और कॉर्पोरेट प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ देशभर में मौजूद बैंक की किसी भी शाखा से भी जीएसटी का भुगतान कर सकेंगे।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के रिटेल लाइबिलिटीज़ और ब्रांच बैंकिंग हेड, श्री चिन्मय ढोबले ने कहा,” हम एक कस्टमर-फर्स्ट बैंक हैं और अपने ग्राहकों को सरल, उपयोग में आसान समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जीएसटी पोर्टल के साथ यह एकीकरण हमारे हर प्रकार के बैंकिंग समाधान प्रदान करने के मिशन का एक और कदम है। हमारा उद्देश्य है कि हमारे ग्राहक आसानी से और बिना किसी परेशानी के जीएसटी का भुगतान कर सकें। हम अपने ग्राहकों से आग्रह करते हैं कि वे इस सुविधा का उपयोग करें और हमारी ऑनलाइन और शाखा सेवाओं के माध्यम से आसानी से अपना जीएसटी भुगतान करें।”

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक उन चुनिंदा प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है जिन्हें जीएसटी कलेक्शन के लिए अधिकृत किया गया है, जिससे बैंक की वित्तीय सेवाएं देने की प्रतिबद्धता और मजबूत होती है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की इंटरनेट बैंकिंग से जीएसटी भुगतान इस प्रकार कर सकते हैं:

  • जीएसटी पोर्टल पर लॉग इन करें: https://services.gst.gov.in/services/login
  • चालान बनाएं और नेट बैंकिंग से ई-पेमेंट का विकल्प चुनें
  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को पेमेंट ऑप्शन के रूप में चुनें
  • भुगतान पूरा करें और जीएसटी भुगतान चालान डाउनलोड करें

इसके अलावा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक जीएसटी अधिकारियों के साथ मिलकर यूपीआई और कार्ड पेमेंट जैसे और भी विकल्प जोड़ने पर भी काम कर रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »