NEW English Version

पूर्ण निष्ठा, समर्पण व लगन खेल के लिए अति आवश्यक

सी.बी.एस.ई. के तत्वावधान में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स मीट 2024 का पहला दिन’

वाराणसी: संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ, वाराणसी की मेजबा​नी में सी0बी0एस0ई0 के तत्वावधान में आयोजित   6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली नेशनल एथलेटिक्स मीट 2024 का पहला दिन अपूर्व जोश से भरा हुआ  दिखाई दिया।  आज के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर एस0आर0 सिंह जी (प्रबंधक, जे0डी0एस0 पब्लिक स्कूल वाराणसी) की गरिमामयी उपस्थिति ने अपूर्व ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खिलाड़ी सच्ची खेल भावना के साथ आगे बढ़ें तथा राष्ट्रीय ख्याति को अंतर्राष्ट्रीय ऊँचाइयों पर ले जाने का सार्थक प्रयास करें। संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने सभी प्रतिभागियों के अनुशासन एवं खेल भावना की भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा कि पूर्ण निष्ठा, समर्पण व लगन खेल के लिए अति आवश्यक है। अन्य गणमान्य विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पंकज श्रीवास्तव (प्रान्त अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती) तथा श्री वीरेन्द्र उपाध्याय (प्रान्त मंत्री क्रीड़ा भारती) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सर्वप्रथम माँ दुर्गा का स्तवन, प्रत्यूष दत्त पांडेय तथा सुबोध शुक्ला द्वारा प्रस्तुत एकल गीत तथा सामूहिक गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। सुर, लय ताल पर अद्भुत सामंजस्य व संतुलन दर्शाते समूह नृत्य ने परिसर में इन्द्रधनुषी आभा बिखेरी । 

आज की प्रतिस्पर्धा का मुख्य आकर्षण 1500 मीटर रेस,लांग जम्प, शॉट पुट तथा डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताएँ रहीं। जिसमें ब्यायज अण्डर-19, 1500 मीटर रेस में प्रथम स्थान अजय (के0डी0पब्लिक स्कूल ), ब्यायज अण्डर-17, लांग जम्प में प्रथम स्थान, अमृत पाल सिंह (रॉयल कॉन्वेंट स्कूल), गल्र्स अण्डर-17 शॉट पुट में प्रथम स्थान, उर्वशी यादव (ज्ञानसागर पब्लिक स्कूल), गल्र्स अण्डर-19, 1500 मीटर रेस में प्रथम स्थान, अंशु (दिल्ली पब्लिक स्कूल), ब्यायज अण्डर-17, 1500 मीटर रेस में प्रथम स्थान, आधिल जिम्मी कन्नम (शारजाह इंडियन स्कूल), गल्र्स अण्डर-17, 1500 मीटर रेस में प्रथम स्थान, दिया राणा (सेंट सोल्जर्स डिवाइन पब्लिक स्कूल), ब्यायज अण्डर-19, डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान, कुशल (हरिओम शिव ओम पब्लिक स्कूल) और ब्यायज अण्डर-19 ट्रिपल जम्प में अता साजिद (डी0पी0एस0 फरीदाबाद) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।  मुख्य अतिथि के द्वारा सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मेडल प्रदान किया गया । उल्लेखनीय है कि इस एथलेटिक्स मीट की सभी क्रीड़ा प्रतियोगिताएँ वाराणसी के डाॅ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम बड़ा लालपुर, वाराणसी में आगामी 10 अक्टूबर, 2024 तक चलेंगी ।

संस्था की निदेशिका डा0 वन्दना सिंह जी, एवं प्रधानाचार्या डा0 नीलम सिंह जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि काशी में पधारे देश-विदेश की प्रतिभाओं के संगम को अपने विद्यालय में देख पाना एक सुखद अनुभव है। संचालन श्री जितेन्द्र पाण्डेय, श्री धीरज सिंह एवं श्रीमती शेफाली श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »