NEW English Version

आवारा गौवंश खुले में छोड़ना पड़ेगा भारी

नगरीय क्षेत्र में सड़कों पर आवारा गौवंश पर लगाम लगाने के लिये नगर निगम ने आवारा पशु पकड़ो अभियान शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा सड़कों पर आवारा विचरण करने वाले गौवंश दुर्घटना का कारण बन रहें है इसको नगर निगम ने गंभीरता से लिया है। शहर में आवारा गौवंश के विचरण पर प्रभावी रोक लगाने के लिये नगर निगम द्वारा निरंतर अभियान चलाकर गौवंश को गौशाला में छोड़ा जा रहा है।

नगर आयुक्त ने बताया पशु चिकित्सा व कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा के निर्देशन में मंगलवार अपरान्हः 12 बजें से शुरू हुये आवारा पशु पकड़ो अभियान के तहत सायं तक 17 गौवंश को पकड़ने की कार्यवाही नगर निगम कैटल क्रेचर टीम द्वारा की गयी और सभी गौवश को नगर निगम की गौशाला में भिजवाया गया है।

नगर आयुक्त ने कहा कि आगामी त्यौहारों को देखते हुये सभी पशुपालक अपने समस्त पशुओं कोे आहते/अपनी अभिरक्षा में रखंे। अन्यथा की स्थिति में यदि किसी पशुपालक के पशु सड़क पर आवारा घुमते हुये पाये जाते है तो उनको पकड़ कर सम्बन्धित पशुपालकों के विरूद्ध नगर निगम अधिनियिम 1959 की सुसंगम धाराओं के अन्तर्गत विधिक कठोरात्मक कानूनी कार्यवाही की जायेगी और भारी जुर्माना वसूला जायेगा। इसके साथ-साथ आवारा पशुओं के विचरण से यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित पशु पालक की होगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »