NEW English Version

नगर आयुक्त का वादा आगामी त्योहारों पर होंगे चाक चौबंद नगर निगम इंतिजाम

आगामी पर्व पर बेहतर से बेहतर नगर निगम की व्यवस्थाओं को कराने के लिये नगर आयुक्त ने नुमाइश ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को दायित्व सौपें। उन्होनें बताया आगामी त्योहारों पर रोशनी और साफ सफाई को देखते हुये नगर निगम द्वारा महानगर के सभी प्रमुख बाजारों और प्रमुख मार्गो पर विशेष सफाई व्यवस्था कराने  की व्यवस्था की गयी है l

उन्होनें बताया आगामी त्योहारों पर सभी धार्मिक स्थलों, प्रमुख बाजारों, मुख्य-मुख्य मार्गो पर प्रकाश बिन्दुओं को प्रयोज्जलित करने के लिये अधीनस्थों को सख्त हिदायत दी गयी है। वही त्योहारों पर नियमित पेयजल आपूर्ति व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये जलकल प्रागंण में पर्याप्त पेयजल टैंकर भी रखवाये वही प्रमुख मार्गो पर टैंकर खड़े किये जायेगें।

उन्होंने बताया नगर निगम का प्रयास त्योहारों को देखते हुए रात में शहर के सभी प्रमुख स्थानों और मुख्य मुख्य बाजारों से कूड़ा उठाने का रहेगा इसलिए दुकानदारों से अपील की जाती है की दुकान बंद करते समय अपनी दुकान और प्रतिष्ठान का कूड़ा रात में ही बाहर निकाले व रात में ही सफाई करें। 

उन्होंने बताया त्योहारों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कंट्रोल रूम को लगातार कार्यशील रखा गया है  शिकायतों के लिये 1533 व 7500441344 कार्यशील है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने शहरवासियों को दशहरा दीपावली धनतेरस से भाईयादूज की शुभकॉमनायें देते हुये कहा अपने घर की भांति शहर को भी साफ सुधरा बनाने में करें सहयोग-मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी को बनाये अपनी आदत।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »