NEW English Version

हो जाइए तैयार! ज़ी सिनेमा पर आपको जज़्बातों के सफर पर ले जाने आ रहे हैं किंग खान!

देखिए डंकी का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, ज़ी सिनेमा पर

मुंबई: इस रविवार, सिनेमा के एक यादगार अनुभव के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ज़ी सिनेमा पर रविवार 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे दिल छू लेने वाले जज़्बातों से सराबोर, शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए मशहूर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डंकी’ की कहानी आपका दिल छू लेगी, जिसमें जज़्बात हैं, ड्रामा है और ढेर सारे दिलकश पल हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि यह हर उम्र के दर्शकों के लिए देखने लायक है।

इस फिल्म में दिलकश एक्टर शाहरुख खान ने अपने अभिनय की गहराई से अपने किरदार में जान फूंक दी। उनके अलावा इस फिल्म में बड़े अनोखे कलाकार हैं, जो फिल्म की कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं। शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म में तापसी पन्नू, विकी कौशल, जाने-माने एक्टर बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर जैसे कलाकारों ने भी अपने खास अंदाज़ का तड़का लगाकर कहानी को और मजेदार बना दिया है।

इस फिल्म में अपने घर वापस लौटने की चाहत को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया। ये कहानी आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती है, जो बेहतर ज़िंदगी की तलाश में जुटे लोगों के संघर्षों और अरमानों की गहराई में उतरती है। यह अपनेपन और परिवार की अहमियत भी बताती है। राजकुमार हिरानी और गौरी खान के निर्माण में बनी ‘डंकी’ में कहानी को बड़े खास तरीके से पेश किया गया है। तमाम मंझे हुए कलाकारों के साथ उनके किरदारों की कहानियां भी दिल को छू जाती हैं।

तो आप भी रविवार 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अपने पूरे परिवार के साथ इस फिल्म का मज़ा लेने के लिए तैयार हो जाइए, जो आपका मनोरंजन करने के साथ-साथ आपको जज़्बातों से भी भर देगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »