NEW English Version

उत्तर प्रदेश सरकार की अलीगढ़ को मिली बड़ी सौग़ात

यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अलीगढ़ को सी0एम0ग्रिड योजनान्तर्गत लगभग 71 करोड़ की आवंटित धनारिश से शहर के की प्रमुख 04 सड़के आने वाले 01 साल में स्मार्ट बनने जा रही है। दशहरा के अवसर पर महापौर प्रशांत सिघल ने शहरवासियों को विकास और विश्वास के लिये किये गये अपने वादे को निभाते हुये पार्षद वार्ड 8 राकेश ठाकुर वार्ड 10 अंशु अग्रवाल वार्ड 11 पार्वती देवी वार्ड 15 केला देवी वार्ड 26 राजकुमार वार्ड 30 दिनेश भारद्वाज वार्ड 31 पुष्पा देवी वार्ड 34 सुरेंद्र प्रताप सिंह वार्ड 35 विनीत कुमार वार्ड 37 कुलदीप पाण्डेय वार्ड 54 संजीव कुमार वार्ड 60 राजबहादुर वार्ड 68 अब्दुल मुत्तलीब वार्ड 69 योगेश सिंघल वार्ड 77 अमरीन निशा वार्ड 87 खालिदा के वार्ड के लिए मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट स्कीम योजना अंतर्गत विकास कार्यों का भूमि पूजन किया एवं 04 प्रमुख सड़कों के निर्माण से पूर्व विधिवत पूजा अर्चना करते हुये निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।

सीएम ग्रिड-02 योजनान्तर्गत चिन्हित वार्ड-08,10,15, 26, 69 के गूलर रोड जीटी रोड स्थित शहशांह होटल की पुलिया से देहलीगेट चौराहे तक, वार्ड-11, 15 व 34 के खैर रोड से हीरा नगर की पुलिया से नादा पुल तक, वार्ड-54, 31, 30 में आईटीआई रोड पर जेल रोड पुल के पास स्थित बिजलीघर से आईटीआई रोड होते हुये बरौला पुल तक व वार्ड-10, 37, 60, 68, 87 के रेलवे रोड जीटी रोड महाराजा पैलेस से अब्दल करीम चौराहे से जामा मस्जिद होते हुये खटीकन चौराहे तक की सड़कों को स्मार्ट बनाने के निर्माण कार्य का भूमि पूजन के साथ ही शंुभारम्भ हो गया है और आने वाले एक साल में इन चारों सड़कों को स्मार्ट रोड बनाये जाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।

मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द ने बताया कि सीएम ग्रिड-02 के अन्तर्गत लगभग 71 करोड़ की धनराशि से 04 सड़कों के निर्माण कार्य पीपीएस बिल्डिस द्वारा किया जायेगा उक्त एंजेसी द्वारा अलीगढ़ में ठण्डी सड़क को स्मार्ट रोड बनाने का अनुभव भी है। उक्त कम्पनी को कार्यादेश निर्गत कर दिया गया है और अगले एक साल में निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। 

उन्होनें बताया कि इन चारों सड़कों को स्मार्ट बनाने के अन्तर्गत विद्युत पोल शिफ्टिंग, अतिक्रमण हटाने, चौड़ीकरण व लाइटिंग, फुटपाथ आदि कार्य कराया जायेगा। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार अलीगढ़ में चौमुखी विकास कराने के लिये सी0एम0ग्रिड योजनान्तर्गत अलीगढ़ की इन सड़कों के विकास के लिये धनराशि आवंटित की है।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार के मार्ग दर्शन में अलीगढ़ नगर निगम शहर में चौमुखी विकास के लिये प्रयासरत है और सी0एम0ग्रिड अन्तर्गत यह 04 सड़के शहरवासियों के विश्वास का परिणाम है सिविल लाइन की तरह अब शहरी क्षेत्र की सड़के आने वाले एक साल में स्मार्ट सड़के बन सकेगी। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा दशहरा के अवसर पर अलीगढ़ वासियों को स्मार्ट सड़कों की सौगात़ मिली है ये 04 सड़के माननीय महापौर जी के मार्गदर्शन और शहरवासियों के विश्वास का सार्थक परिणाम है।

इस अवसर पर महापौर प्रशांत सिंघल कोल विधायक अनिल पाराशर नगर आयुक्त विनोद कुमार विवेक सारस्वत संजय गोयल उपसभापति दिनेश जादौन के साथ पार्षद राकेश ठाकुर योगेश सिंघल संजीव कुमार राजकुमार अंशु अग्रवाल पुष्पा देवी खालिदा विनीत कुमार अब्दुल मुत्तलीब लाल सिंह केला देवी इरशाद हिना सैफी अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता अजय राम पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश गुप्ता सहायक अभियंता हैदर नकवी सिब्ते हैदर अवर अभियंता जगवीर सिंह संजय कुमार जेडएसओ दलवीर सिंह एसएफआई डॉ रामजीलाल स्टेनो देशदीपक सतीश शर्मा मीडिया सहायक एहसान रब डॉ तरुण शर्मा आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »