NEW English Version

फेस्टिव सीजन में करें बचत करते हुए लुफ्त उठाएं

त्योहार हो और ख़रीदारी न हो] ऐसा हो सकता है क्या त्योहार का मौसम आते ही बाजार में ऑफर्स की भी भरमार हो जाती है। मोबाइल, जूलरी, टीवी, फ्रिज, कार जैसी तमाम सभी चीजों के साथ घर भी सस्ते मिलने लगते हैं। यह मौसम बहुत ही खास अवसर होता है जब आप अपने प्रियजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मिलते है और पार्टी करते हैं। कुछ लोग बाहर जाकर घुम-फिरकर मजे उठाते हैं तो कुछ घर पर ही पार्टी करते हैं। लेकिन इन सबमें बजट का बिगड़ना लाजमी हो जाता है अगर पहले से थोड़ी तैयारी ना कर ली जाए। तो आइए जानते हैं, कम बजट में कैसे उठाएं त्योहारों का मजा:

बजट बना लें पहले

पार्टी से जुड़ी कोई भी योजना बनाने से पहले आपको अपना बजट सुनिश्चित कर लेना चाहिए ताकि बेवजह के खर्च और अत्याधिक खर्च से बचा जा सके। उसके बाद उन दोस्तों या परिवार वालों की सूची बना लें जिन्हें आप आमंत्रित करना चाहते हैं। इसके बाद अब समय आता है पार्टी के दौरान आप कौन-कौन सी एक्टिविटी करना चाहते हैं ताकि आपके मेहमानों का मनोरंजन हो सके। साथ ही गिफ्ट। कपड़े और खाने-पीने के सामान के बारे में भी पहले से ही योजना बना लें कि कैसे और क्या देना है।

अच्छे और सूझबूझ से करें खरीदारी

फेस्टिव सीजन शुरू होते ही विभिन्न किस्म की छुट की बहार आ जाती है। ऐसे में अपनी किसी शॉपिंग को लेकर जल्दबाजी करें। बाजार में विभिन्न दुकानों की ओर से दिए जाने वाली छुटों की जानकारी रखें। इन दुकानों में आपको कई तरह के ऑफर मिल सकते हैं] जिससे आपके पैसे तो बचेंगे ही] साथ ही आप अच्छी व सस्ती खरीदारी भी कर पाएंगे। हो सके तो समय निकालकर मार्केट जाए चूंकि अगर आप पहले विंडो शॉपिंग कर लेंगें तो आपको बाकी दुकानों व उसके आॅफर के बारे में भी पता चल जाएगें। जिससे आप अच्छे के साथ सस्ते का भी मजा उठा पाएंगे। साथ ही आॅनलाइन खरीदारी करना भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है चूंकि इससे आपको अपनी मनपंसद चीज कम समय में सस्ती और ब्रैंडिड भी मिल जाती है।

अपने छत पर ही मनाएं बेहतरीन पार्टी

अपने घर पर ही आप कम बजट की पार्टी होस्ट कर सकते हैं। जहाँ पार्टी का इंतजाम करें वहाँ गुब्बारे] लाइट] फूल] आदि से सजाएँ। सस्ते] पर अच्छे रेस्तराँ से खाना ऑर्डर करना आपके बजट में रहेगा। साथ ही आप यह भी कर सकते है कि किसी खर्चीली जगह का चयन करने से बेहतर होगा कि जिन लोगों के बीच पार्टी करनी है उनमें से जिसका छत सबसे बड़ा और फैला हो पार्टी का इंतजाम वही कर लें। हां खर्चें जरूरी बांट सकते है और साथ ही पार्टी की साज-सज्जा का काम भी। घर पर ही ओपन हाउस पार्टी का इंतजाम करें। ऐसी पार्टी में बहुत अधिक तैयारी की जरूरत नहीं होती। हल्की रोशनी और हल्के संगीत का इस्तेमाल बेहतर होगा। चाहें तो छोटा-सा बार बना लें जहाँ मेहमान अपने ड्रिंक्स खुद से ले लें। हाँ, घर की पार्टी में ज्यादा हार्ड ड्रिंक्स रखने की जरूरत नहीं।

थीम पार्टी की बनाएं योजना

आप चाहे तो खुद भी अपनी पार्टी को अच्छी तरह से आयोजित कर सकते हैं। पार्टी को अगर किसी थीम के अनुसार आयोजित किया जाए तो यह और ज्यादा मनोरंजक बन जाएगा। खासकर न्यू ईयर] क्रिसमस व दिवाली पार्टी में परिवार और दोस्त सभी शामिल होते हैं इसलिए पार्टी की थीम सोच-समझकर रखनी चाहिए। यदि आपके यहाँ गार्डन है तो वहाँ बोन फायर का इंतजाम कर सब लोग साथ बैठ कर आने वाले साल की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। अंताक्षरी खेल कर माहौल को और भी खुशनुमा बना दें।

तोफें को बनाएं यादगार

हम हमेशा सोचते है कि सामने वाले को कुछ ऐसा तोफा दे कि वो हमेशा याद रखें। वैसे तो अगर आप अपने प्रियजनों को बाहर से खरीदकार कुछ भी देगें तो उन्हें अच्छा ही लगेंगा लेकिन अगर आप अपने हाथों से बना उपहार देते हैं तो उसका कोई अन्य विकल्प नहीं हो सकता है। इसके लिए आप हाथ से बनाए गए सामान जैसे वाॅल हैंगिग, पेन हाॅल्डर, पिल्लो पर डिजाइन बनाकर] पेटिंग] साॅफ्ट टाॅय या कार्ड देते है तो उसकी तुलना बाहर से खरीदें तोफें से कई गुना बढ़ जाती हैं।

घर पर ही स्वादिष्ट खाने का मजा लें

वैसे तो आजकल किसी भी त्योहार या अन्य दिनों में भी लोग बाहर खाना खाना अधिक पंसद करते है लेकिन यदि आप अपने परिवार के साथ खुशियाँ बाँटना चाहते हैं तो महँगे रेस्तराँ में डिनर पर पैसे खर्च करने के बजाय घर पर ही कुछ अच्छा-सा बना लें। अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर कैंडल लाइड डिनर का इंतजाम करें। एक-दूसरे की मदद करते हुए सबकी पसंद का खाना बनाएँ और मिलकर उसका मजा लें। चाहें तो कुकिंग पार्टी का भी इंतजाम कर सकते हैं। एक साथ मिलकर सब अपनी पसंद की चीजें बनाएँगे तो डिनर में व्यजंनों के विविधता तो होगी ही साथ ही किसी एक पर खर्च का भार भी नहीं आएगा। साथ ही अगर आप अपने दोस्तों को भी न्यौता दे रहे है तो आप उनसे बेझिझक कह सकते है कि चाहे तो सभी अपनी बेस्ट डिश बनाकर लें।

विनिता झा
विनिता झा
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »