NEW English Version

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण आज रात मैक्सिको और अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगी, जो 17 से 26 अक्टूबर 2024 तक चलेगी

केंद्रीय वित्त मंत्री 17 से 20 अक्टूबर, 2024 तक मैक्सिको की अपनी पहली यात्रा के आधिकारिक चरण के दौरान, वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच तेजी से बढ़ते द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक संबंधों की सकारात्मक दिशा को चिन्हित करेगी।

ग्वाडलजारा में अपनी यात्रा की शुरुआत करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण टेक लीडर्स राउंडटेबल की अध्यक्षता करेंगी, जो ग्वाडलजारा में मौजूद प्रमुख भारतीय आईटी क्षेत्र के दिग्गजों सहित वैश्विक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों को एक साथ लाएगी। बाद में, श्रीमती सीतारमण ग्वाडलजारा में टीसीएस मुख्यालय का भी दौरा करेंगी – जो मैक्सिकन आईटी इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता है और प्रमुख वैश्विक आईटी और तकनीकी कंपनियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति के साथ मैक्सिको की ‘सिलिकॉन वैली’ के रूप में जाना जाता है।

श्रीमती सीतारमण अपने समकक्ष मैक्सिको के फाइनेंस एंड पब्लिक क्रेडिट मंत्री श्री रोजेलियो रामिरेज डे ला ओ के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगी। इसके अलावा, केंद्रीय वित्त मंत्री संसदीय सहयोग को मजबूत करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मेक्सिको के संसद के कई सदस्यों के साथ भी चर्चा करेंगी।

मैक्सिको सिटी में, श्रीमती सीतारमण भारत-मेक्सिको व्यापार और निवेश शिखर सम्मेलन में मुख्य भाषण देंगी, जिसमें दोनों देशों के उद्योग जगत के दिग्गज भाग लेंगे। इसके अलावा, श्रीमती सीतारमण मैक्सिको के प्रमुख व्यापारिक हस्तियों और उद्योग प्रतिनिधियों से भी मिलेंगी। प्रमुख व्यापारिक हस्तियों और निवेशकों के साथ इन बैठकों का उद्देश्य भारत की नीतिगत प्राथमिकताओं को उजागर करना और निवेश गंतव्य के रूप में भारत के आकर्षण को प्रदर्शित करके विदेशी निवेश को सुविधाजनक बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श करना है।

मैक्सिको की अपनी पहली यात्रा के अंतिम चरण में, केंद्रीय वित्त मंत्री भारतीय प्रवासियों द्वारा आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।

20 से 26 अक्टूबर 2024 तक अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान, श्रीमती सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों, चौथी जी20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर (एफएमसीबीजी) बैठकों के अलावा एफएमसीबीजी, पर्यावरण मंत्रियों और विदेश मंत्रियों की जी20 संयुक्त बैठक और जी7-अफ्रीका मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगी।

न्यूयॉर्क शहर और वाशिंगटन डी.सी. के अपने दो शहरों के दौरे के समय, केंद्रीय वित्त मंत्री न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में पेंशन फंड गोलमेज में भाग लेंगी, पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल और कोलंबिया विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगी और ग्लोबल सावरेन डेट राउंडटेबल (जीएसडीआर) में भाग लेंगी और क्रमशः कोलिशन फॉर डिजास्टर रेसिलियंट इंफ्रास्ट्रक्चर (सीडीआरआई) और सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) द्वारा आयोजित चर्चाओं में भाग लेंगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री यूनाइटेड किंगडम, स्विट्जरलैंड और जर्मनी सहित कई देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगी, इसके अलावा विश्व बैंक (डब्ल्यूबी), एशियाई विकास बैंक (एडीबी), यूरोपीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (ईबीआरडी) के प्रमुखों और बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों के सीईओ के साथ आमने-सामने की बैठकें करेंगी।

एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम में, केंद्रीय वित्त मंत्री विश्व बैंक समूह की चर्चा ‘विचार से कार्यान्वयन तक: विकास को गति देने के लिए नए वित्तीय समाधान’ में भाग लेंगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री ब्रेटन वुड्स इंस्टिट्यूशंस (बीडब्ल्यूआई) पर चर्चा के दौरान अन्य पैनलिस्टों – स्पेन के इकोनामी, ट्रेड एंड बिजनेस मिनिस्टर श्री लॉरेंस एच. समर्स, श्री कार्लोस क्यूरपो, और मिस्र की प्लानिंग, इकोनामिक डेवलपमेंट और इंटरनेशनल कोऑपरेशन मिनिस्टर सुश्री रानिया अल-मशात के साथ अपने विचार साझा करेंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट (सीजीडी) द्वारा किया गया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »