NEW English Version

हिताची को नोएडा में सीआरसी द फ्लैगशिप के लिए एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स की 56 यूनिट्स का ऑर्डर मिला

हिताची, लिमिटेड (टीएसई: 6501, बाद में हिताची) की सहायक कंपनियों, हिताची बिल्डिंग सिस्टम्स कंपनी लिमिटेड और हिताची लिफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स की 56 यूनिट्स के लिए सफलतापूर्वक ऑर्डर हासिल किया है। यह ऑर्डर सीआरसी ग्रुप की ओर से उत्तर प्रदेश के नोएडा में सीआरसी द फ्लैगशिप प्रोजेक्ट के लिए है, जो कि नोएडा के सबसे प्रतिष्ठित कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में से एक है। हिताची लिफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भारत में एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स की बिक्री, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस का काम देखती है।

इस ऑर्डर में 44 एलिवेटर्स शामिल हैं, जिनमें से 180 या 150 मीटर प्रति मिनट की रेटेड स्पीड वाले हाई-स्पीड एलिवेटर्स, 12 एस्केलेटर्स और एक डेस्टिनेशन फ्लोर रिज़र्वेशन सिस्टम है, जो एलिवेटर कारों को कुशलतापूर्वक आवंटित करती है। एलिवेटर में एक ऐसा सिस्टम होता है, जो भूकंप का पता लगा लेता है और सबसे निकटतम मंजिल पर रुक जाता है, जिससे इसके भीतर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने की सुविधा मिलती है। यह यूज़र्स के लिए सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करता है।

हिताची लिफ्ट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, मसाया साकाकिबारा ने कहा, “हमें नोएडा में इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा होने पर गर्व है। हमारा लक्ष्य अपने उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स और सर्विसेस के साथ सुरक्षित और आरामदायक परिवहन प्रदान करना और शहर के विकास में योगदान देना है। हम भारत के समाज और उसके लोगों की भलाई में सुधार के लिए समर्पित हैं।”

हिताची लिमिटेड के कॉर्पोरेट ऑफिसर और हिताची इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, भरत कौशल ने कहा, “हिताची इंडिया प्रा. लि. (अब हिताची इंडिया) और भारत के बीच साझेदारी पिछले नौ दशकों से जारी है और अभूतपूर्व गति से बढ़ रही है। जैसे-जैसे भारत अपने नागरिकों को सशक्त बनाने के साथ ही एक विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की दिशा में बढ़ रहा है, यह दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की ओर अग्रसर है। हिताची लिफ्ट इंडिया, भारत की इस परिवर्तनकारी यात्रा का एक अभिन्न भाग है और सीआरसी ग्रुप ने देश के इस मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हम सीआरसी ग्रुप के साथ सहयोग करने को लेकर उत्साहित हैं, जो हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम भारत के शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने में सहायक होंगे। यह केवल दो प्रमुख संगठनों के बीच की रणनीतिक साझेदारी नहीं है, बल्कि यह नवाचार और उत्कृष्टता के हमारे साझा दृष्टिकोण को भी दर्शाता है, जिससे भारत अद्वितीय आर्किटेक्चरल मानकों की स्थापना कर सकेगा और एक स्थायी समाज का निर्माण कर सकेगा। हिताची इंडिया विविध सेवाओं, जैसे अर्बन मोबिलिटी, एनर्जी, आईटी, पेमेंट्स, ई-एजुकेशन और ई-हेल्थकेयर के लिए एक महत्वाकांक्षी और प्रगतिशील दृष्टिकोण के साथ एक इकोसिस्टम बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।”

इस प्रोजेक्ट को शुरू करके, हिताची लिफ्ट इंडिया का लक्ष्य प्रीमियम बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना और भारत में अपने व्यापार का विस्तार करना है।

सीआरसी द फ्लैगशिप की रूपरेखा

सीआरसी द फ्लैगशिप 223,000 वर्ग मीटर का बिजनेस हब है, जो चार टॉवर्स और एक रिटेल बिल्डिंग से लैस है। इसमें ऑफिस स्पेस, रिटेल शॉप्स और को-वर्किंग स्पेस, एक ऑडिटोरियम और एक पुटिंग गोल्फ कोर्स जैसी सुविधाओं के साथ प्रीमियम सर्विस अपार्टमेंट शामिल हैं। यह प्रोजेक्ट 20% से अधिक हरियाली के बीच घिरा हुआ है। साथ ही, भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल द्वारा पूर्व-प्रमाणित प्लैटिनम रेटिंग के साथ क्लाइमेट-फ्रेंडली इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास स्थित, सीआरसी द फ्लैगशिप आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगभग 35 मिनट की दूरी पर है। यह भारत के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स में से एक होगा, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकल्प के रूप में काम करेगा। 

सीआरसी ग्रुप की रूपरेखा

सीआरसी ग्रुप भारत के एनसीआर क्षेत्र में एक बेहद प्रतिष्ठित डेवलपर है, जो अपने प्रीमियम प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है। यह ग्रुप पूर्णता और उत्कृष्टता का उदाहरण पेश करने वाली उच्च स्तर की बिल्डिंग्स प्रदान करके रियल एस्टेट इंडस्ट्री को नए आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में हिताची का एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स बिज़नेस 

वित्तीय वर्ष 2023 में, भारत में एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स की 67,000 से भी अधिक यूनिट्स इंस्टॉल की गईं, जिससे यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। उम्मीद है कि यह बाजार प्रति वर्ष 6-7% बढ़ेगा।

हिताची ने जनवरी 2008 में हिताची लिफ्ट इंडिया की स्थापना की और एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स बिज़नेस की शुरुआत की। तब से ही इसे बड़ी संख्या में ऑर्डर्स प्राप्त हो रहे हैं। यह अपने प्रोडक्ट्स को इंस्टॉल करने के साथ ही उनका मेंटेनेंस भी करती है, जिसमें लक्जरी घरों, होटल्स और ऑफिसेस के लिए हाई-स्पीड एलिवेटर्स शामिल हैं। हिताची लिफ्ट इंडिया अब दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद सहित सभी प्रमुख भारतीय शहरों में संचालित हो रही है।

उन एलिवेटर्स के स्पेसिफिकेशन्स की रुपरेखा, जिनका ऑर्डर मिला है

प्रकाररेटेड स्पीडक्षमतायूनिट्स
पैसेंजर एलिवेटर180 मीटर प्रति मिनट1,600 किग्रा 8 यूनिट्स
150 मीटर प्रति मिनट16 यूनिट्स
105 मीटर प्रति मिनट2 यूनिट्स
150 मीटर प्रति मिनट1,350 किग्रा 3 यूनिट्स
105 मीटर प्रति मिनट4 यूनिट्स
105 मीटर प्रति मिनट1,020 किग्रा 2 यूनिट्स
884 किग्रा 1 यूनिट
फायर एलिवेटर150 मीटर प्रति मिनट1,150 किग्रा 2 यूनिट्स
150 मीटर प्रति मिनट1,050 किग्रा 2 यूनिट्स
150 मीटर प्रति मिनट1,020 किग्रा 2 यूनिट्स
105 मीटर प्रति मिनट2 यूनिट्स

उन एस्केलेटर्स के स्पेसिफिकेशन्स की रुपरेखा, जिनका ऑर्डर मिला है

क्षेत्ररेटेड स्पीडमंजिल की ऊँचाईयूनिट्स
रिटेल सुविधाएँ30 मीटर प्रति मिनट5,500 मिलीमीटर4 यूनिट्स
4,800 मिलीमीटर4 यूनिट्स
4,500 मिलीमीटर4 यूनिट्स
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »