NEW English Version

एंड पिक्चर्स पर ‘मिस्टर एंड मिसेज़ माही’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर राजकुमार राव ने बताईं कुछ खास बातें

1. क्या आप हमें अपने किरदार के बारे में कुछ बता सकते हैं और आपने इसके लिए कैसे तैयारी की?

मेरा किरदार, मिस्टर माही, एक असफल क्रिकेटर का है जो एक समर्पित कोच बन गया है जो जान्हवी कपूर द्वारा अभिनीत महिमा के क्रिकेट के सफर में मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वो न सिर्फ एक गुरु है बल्कि एक ऐसा पार्टनर भी है जिसने खेल में अपने संघर्षों का सामना किया है। इस रोल की तैयारी के लिए, मैंने खुद को क्रिकेट की दुनिया में डुबो दिया और खेल की तकनीकों और रणनीतियों को समझने के लिए व्यापक प्रशिक्षण लिया। मैंने पेशेवर क्रिकेटरों के साथ समय बिताया ताकि उनकी मानसिकता और एथलीट होने के भावनात्मक पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकूं। इसके बाद मिसेज़ माही के साथ काम करने वाला हिस्सा था क्योंकि वो रिश्ता ही इस फिल्म की जान है। हमने कुछ रीडिंग्स की और अपने किरदारों को लेकर शरण के साथ काफी चर्चा की। इस तैयारी ने मुझे किरदार को प्रामाणिक रूप से निभाने में मदद की और उसके सफर में गहराई लाई।

2. मिस्टर एंड मिसेज़ माही में इस किरदार को निभाने के लिए आपको किस बात ने आकर्षित किया?

मिस्टर एंड मिसेज़ माही की ओर मेरा ध्यान इस बात पर गया कि इसमें महत्वाकांक्षा की बुनियाद पर प्यार और रिश्तों की खोज की गई है। साथ ही मुझे शरण के साथ काम करने का मौका मिला जो एक बड़े संवेदनशील फिल्मकार हैं। ये कहानी एक दूसरे के साथ की उलझनों और चुनौतियों पर आधारित है जो समय के साथ रिश्तों की परीक्षा लेती हैं। मैं एक ऐसे किरदार को निभाने के लिए खास तौर पर  उत्साहित था जो न सिर्फ एक महिला एथलीट का समर्थन करता है बल्कि अपनी खुद की आकांक्षाओं और कमजोरियों से भी जूझता है। ये फिल्म परिवार, समर्थन और दो लोगों के एक साथ बढ़ने के सफर को खूबसूरती से उजागर करती है, जो मेरे साथ गहराई से जुड़ती है।

3. आपके लिए एक समझदार साथी का होना कितना जरूरी है?

रिश्तों में एक दूसरे का साथ देना और एक दूसरे का हौसला बढ़ाना बहुत जरूरी है। आपसी सम्मान और प्रोत्साहन की मजबूत बुनियाद ही हमें सफलता और चुनौतियों से गुजरने में मदद करती है।

4. जान्हवी कपूर के साथ काम करने का आपका अनुभव कैसा रहा? 

जान्हवी के साथ मेरा रिश्ता ऐसा है जिसे मैं सच में संजोकर रखता हूं। पहले भी साथ काम करने की वजह से, हमने एक मज़बूत रिश्ता बनाया है जो सेट पर साथ मिलकर काम करने को सहज बनाता है। जान्हवी वाकई बहुत टैलेंटेड हैं और अपने रोल्स में जबर्दस्त एनर्जी ले आती हैं। मैं उनकी लगन और उनके काम के प्रति जुनून की तारीफ करता हूं। हमारे बीच बहुत अच्छी दोस्ती है, जहां हम एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और एक दूसरे को प्रेरित करते हैं, जो ज़रूरी है, खासकर मिस्टर एंड मिसेज़ माही जैसी फिल्म में जिसमें भावनात्मक गहराई है। एक्टर्स के रूप में एक साथ बढ़ना और इस सफर को स्क्रीन पर साझा करना बेहद खुशी की बात है।

5. एंड पिक्चर्स पर मिस्टर एंड मिसेज़ माही का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। ऐसे में आपको क्या लगता है कि दर्शक आपके किरदार से क्या मुख्य संदेश या सीख लेंगे?

एंड पिक्चर्स पर मिस्टर एंड मिसेज़ माही के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ, मुझे उम्मीद है कि दर्शक रिश्तों में प्यार, समर्थन और हौसले की अहमियत समझेंगे। मेरा किरदार इस विचार को दर्शाता है कि एक-दूसरे के लिए मौजूद रहना उतना ही जरूरी है, जितना कि अपने सपनों को पूरा करना। ये फिल्म खूबसूरती से दर्शाती है कि कैसे परिवार, टीमवर्क और आपसी समझ से मिलकर चुनौतियों पर काबू पा सकते हैं। मैं चाहता हूं कि दर्शक इस बात की सराहना करें कि जब हम एक-दूसरे को आगे बढ़ाते हैं, तो हम किसी भी चुनौती से निपट सकते हैं और एक दूसरे का साथ देकर बहुत-सी चीजें हासिल कर सकते हैं।

देखिए मिस्टर एंड मिसेज़ माही का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 19 अक्टूबर को रात 8 बजे, एंड पिक्चर्स पर। यह एक ऐसी शाम है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे!

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »