NEW English Version

भारत खेलों में शीर्ष 10 प्रदर्शन करने वाले देशों में से एक बनेगा: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया


श्री मांडविया ने उन्नत एसएआई त्रिवेंद्रम गोल्फ कोर्स का उद्घाटन किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज कहा कि भारत खेलों में दुनिया के शीर्ष दस प्रदर्शन करने वाले देशों में से एक बनने के लिए तैयार है। मंत्री महोदय ने ये बात तिरुवनंतपुरम के कौडियार में उन्नत एसएआई गोल्फ कोर्स का उद्घाटन करते समय कही। श्री मांडविया ने त्रिवेंद्रम गोल्फ क्लब के महत्व पर भी बल दिया, क्योंकि यह एक गौरवशाली समुदाय और खेल उत्कृष्टता का प्रतीक है।

डॉ. मनसुख मांडविया ने यह भी कहा कि भारत में आयोजित होने वाला ओलंपिक्‍स 2036 देश में प्रतिभाओं को बढ़ावा देगा। मंत्री महोदय ने जोर देकर कहा कि स्वस्थ लोग स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगे और स्वस्थ समाज समृद्ध समाज होगा। खेल लोगों को शारीरिक, मानसिक और सांस्कृतिक रूप से स्वस्थ बनाता है। इसे ध्यान में रखते हुए, हम खेलो इंडिया कार्यक्रम के जरिए जिला स्तर से काम कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने केरल में अपनी तरह की पहली एसएआई राष्ट्रीय गोल्फ अकादमी की स्थापना पर अपार गर्व व्यक्त किया। यह राष्ट्रीय गोल्फ अकादमी नौ-होल वाले अंतर्राष्ट्रीय मानक वाले गोल्फ कोर्स, अत्याधुनिक फिटनेस सेंटर और आधुनिक मनोरंजक सुविधाओं जैसी विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित है। उद्घाटन के बाद मंत्री महोदय ने इस उन्नत गोल्फ कोर्स का दौरा किया तथा उसका निरीक्षण किया और वहां गोल्फ खेलकर मैदान के बारे में अपनी और जानकारी बढ़ाई। उन्नत गोल्फ कोर्स की स्थापना 31 मार्च, 2017 को खेल अवसंरचना को बेहतर बनाने के लिए केन्‍द्र सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप पर्यटन मंत्रालय की स्‍वीकृति से की गई है। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय (एलएनसीपीई) को 9.27 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था तथा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्‍ल्‍यूडी) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिससे क्लब के मानकों को और अधिक उन्नत करके अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों को पूरा किया जा सका है।

डॉ. मनसुख मांडविया ने इस कार्यक्रम के तहत तिरुवनंतपुरम स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के अंतर्राष्ट्रीय एथलीटों को सम्मानित किया। पर्यटन और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री सुरेश गोपी ने इस समारोह की अध्यक्षता की। दर्शकों को संबोधित करते हुए, राज्य मंत्री महोदय ने कहा कि त्रिवेंद्रम के गोल्फ क्लब और टेनिस क्लब समाज के सबसे निचले तबके से असली प्रतिभाओं को सामने लाए हैं।

श्रीमती शारदा मुरलीधरन, मुख्य सचिव, केरल सरकार, श्री सुमन बिल्ला आईएएस, अपर सचिव, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार तथा श्री एस.एन. रघुचंद्रन नायर, सचिव, एसएआई टीजीसी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »