NEW English Version

नगर निगम संपत्ति कर समय से जमा न करना पड़ा भारी

नगर निगम की गृहकर वसूली को बढ़ाने के लिए प्रयासरत  अलीगढ़ नगर आयुक्त विनोद कुमार  के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के निर्देशन में नगर निगम के सभी चार ज़ोन में बड़े बकायदारों के विरुद्ध कुर्की और तालाबंदी की कार्यवाही जोर-शोर से नगर निगम ने शुरू कर दी है। पिछले दो दिनों से नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ तालाबंदी की कार्यवाही करते हुए बड़े बकायदारों को जल्द संपत्ति कर जमा करने व न जमा करने पर कार्यवाही का संदेश भी दिया है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि *नगर निगम अलीगढ़ संपत्ति कर वसूली के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है बड़े बकायेदारों को संपत्ति कर जमा करने की पूरी मोहलत व सुविधा दी जा रही है फिर भी बड़े बकायेदार नगर निगम संपत्ति कर को जमा करने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं शहर के विकास व नागरिक सुविधाओं को जनाकांक्षाओं के अनुरूप बनाए जाने के लिए नगर निगम संपत्ति कर को जमा करना शहर के सभी नागरिकों का दायित्व है- नगर निगम की ओर से गृहकर में वर्तमान कर पर ऑनलाइन भुगतान पर 12 प्रतिशत एवं कैश / चैक द्वारा भुगतान करने पर 10  प्रतिशत छूट का लाभ दिया जा रहा है।*

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि पिछले दो दिनों से सभी जोंनल अधिकारियों के नेतृत्व में सभी 4 ज़ोन में नगर निगम द्वारा युद्ब स्तर पर बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की, सीलिंग तालाबंदी व वसूली की कार्यवाही की जा रही है। 

उन्होंने बताया जोन 1 मे कार्यवाही के दौरान रमजानी खां भवन संख्या 247 KA से ₹393644 मे ₹300000 असमद नसीह भवन संख्या 393GI से ₹128029 मे ₹60000 विकास रोहित भवन संख्या से 464A से ₹479657 मे ₹250000 की वसूली की l ज़ोन-2 में  महावीर सिंह भवन संख्या 137 से ₹319176 मे से ₹44083 धर्मवीर सिंह भवन संख्या 444 से ₹128660 मे से ₹40000 की वसूली की एवं मोहनलाल भवन संख्या 20A-4 पर ₹108688, महावीर सिंह भवन संख्या 137-1 पर ₹319177, मुकेश कुमार भवन संख्या 756 पर ₹131364, रक्षपाल सिंह भवन संख्या 901A पर ₹148870, ओंकार यादव भवन संख्या 1443 पर ₹115857 को जमा न करने पर सीलिंग की कार्यवाही की गई। ज़ोन-3 में सुल्ताना बेगम भवन संख्या 836/2 से ₹103138 मे ₹60000 अफसर जहाँ भवन संख्या 522/3 से ₹410993 मे ₹50000 अकीला बेगम भवन संख्या 1090/1 से 194018 मे ₹30000 अलीगढ लॉक्स कंपनी से ₹301044 मे ₹50000 रफीउद्दीन भवन संख्या 16/41 से ₹116210 मे ₹50000 नासिर हुसैन जाहिद हुसैन आदि भवन संख्या 16/13 से ₹247983 मे ₹25000 मौलाना क़ासिम भवन संख्या 260 से ₹261122 मे ₹40000 की वसूली की l ज़ोन-4 में उमेश कुमार भवन संख्या 5/5 से ₹4500000 पुष्पा देवी भवन संख्या 5/156C-3 से ₹200394 एवं विमलेश कुमारी भवन संख्या 13/55 से ₹59394 पर कार्यवाही करते हुए संपत्ति कर की वसूली की गयी।

मंगलवार शाम को नगर आयुक्त ने संपत्ति कर वसूली और बड़े बकायदारों पर कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी ज़ोनल अधिकारी, कर अधीक्षक राजस्व निरीक्षक व कर संग्रहको को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के साथ-साथ बड़े बकायेदारों पर रोज़ाना कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा तालाबंदी का अभियान प्रतिदिन सभी ज़ोन में जारी रहेगा और जिन भवन स्वामियों व बकायेदारों ने अभी तक  भुगतान नहीं किया है उनकी सूची तैयार की गई है जल्द उन पर भी ताला बंदी की जाएगी।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा करदाताओं से अपील है अक्टूबर माह समाप्त होने से पूर्व अपने संपत्ति कर का भुगतान जमा करें और छूट का लाभ उठाएं- अलीगढ़ में नगरीय सुविधाओं को प्रभावी बनाने व चौमुखी विकास के लिए संपत्ति कर को जमा करना सभी शहर वासियों का पहला दायित्व होना चाहिए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »