NEW English Version

महिला काव्य मंच का सप्तम् अंतरराष्ट्रीय वार्षिकोत्सव का आयोजन

महिला काव्य मंच का सप्तम् अंतरराष्ट्रीय वार्षिकोत्सव सत्यवती महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कवयित्री सम्मेलन, संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम  मकाम ट्रस्ट के संस्थापक डॉ नरेश नाज़ के सान्निध्य में एवं मकाम की वैश्विक अध्यक्ष डॉ नीतू सिंह राय की  अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मकाम ट्रस्ट की अध्यक्ष नियति भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि डॉ गीता सहारे ( कुलानुशासक, दिल्ली विश्वविद्यालय) एवं विदेश अतिथि के रूप में  अमेरिका से डॉ. कमला सिंह  ( विदेश अध्यक्ष, मकाम), अमेरिका से  डॉ शिवचर​ण रघुवंशी ( विदेश अध्यक्ष, शिक्षा मंच, मकाम),  दुबई से स्नेहा देव (विदेश उपाध्यक्ष मकाम), सिंगापुर से  चित्रा गुप्ता ( विदेश महासचिव) की उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। काव्य पाठ की शुरुआत पश्चिमि दिल्ली की जिलाध्यक्ष कुसुम लता ‘कुसुम’ की सरस्वती वंदना से हुआ। महिला काव्य मंच की केन्द्रीय समिति से राष्ट्रीय महासचिव सुमन पाल जम्मू से, शारदा मित्तल, गुड़गांव हरियाणा से,  डॉ कमल प्रभा कपानी उड़ीसा से, मालविका रायमेधी दास, असम से एवं हरियाणा से राष्ट्रीय सचिव डॉ ज्योति राज की गरिमामय उपस्थित रही। 

महिला काव्य मंच के प्रकोष्ठ से विशेष उपस्थिति रही  वीणा अग्रवाल राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच ,  मेजर प्राची गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहरी मंच, डॉ प्रवीण शर्मा संरक्षक शिक्षा मंच हरियाणा एवं डॉ रुद्रांशी झाँ अध्यक्ष प्रहरी मंच दिल्ली की । 

भारत के कई राज्यों जैसे असम, अरूणाचल प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, ऊत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू & कश्मीर, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक आदि के  महिला काव्य मंच के प्रांतीय अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम प्रातः साढ़े दस  बजे से सांयकाल पाँच बजे तक अनवरत रूप से चलता रहा। सभी कवयित्रियों और अतिथियों का मकाम के संस्थापक नरेश नाज़ द्वारा  दुपट्टा पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी ने सुंदर काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम में महिला काव्य मंच के 40 देशों के कवयित्रियों का  विदेश साँझा संकलन “प्रवासी अमृतांजली” (संपादक डॉ दुर्गा सिन्हा एवं चित्रा गुप्ता ) एवं अन्य पदाधिकारियों सुमन पाल, डॉ उमा गर्ग, भावना भरद्वाज एवं कनुप्रिया के पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महिला काव्य मंच की वैश्विक अध्यक्ष एवं दिल्ली की प्रभारी डॉ नीतू सिंह राय के मार्गदर्शन में हिन्दी विभाग सत्यवती कालेज की प्रभारी प्रोफेसर (डॉ) रचना बिमल एवं महिला काव्य मंच दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष लतिका जी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संचालन का दायित्व दिल्ली जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बखूबी निभाया, बारी बारी अपने अपने अंदाज से कार्य क्रम को अर्श तक पहुंचाया।

कार्यक्रम समापन वैश्विक अध्यक्ष द्वारा पुरस्कारों की घोषणा एवं धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। सर्वोत्तम प्रदेश इकाई 2023 का अवार्ड पंजाब एवं तमिलनाडु को दिया गया। महिला काव्य मंच के संस्थापक नरेश नाज़ के नाम पर दिये जाने वाला पुरस्कार संस्थापक अवार्ड 2023 महिला काव्य मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुजरात निवासी डॉ रचना निगम को दिया गया। 

कार्यक्रम के समापन के बाद दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा महिला काव्य मंच के संस्थापक आदरणीय नरेश नाज सर का अठत्तरवाँ (78) जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

भावना 'मिलन'
भावना ‘मिलन’
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »