NEW English Version

बकायेदारों पर नगर निगम की वसूली की कार्यवाही-नगर निगम सम्पत्ति कर समय से जमा न करना पड़ रहा भारी-04 जोन में सीलिंग व वसूली की कार्यवाही

अलीगढ़ : नगर निगम की गृह कर वसूली को बढ़ाने के लिए प्रयासरत  अलीगढ़ नगर आयुक्त विनोद कुमार के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में नगर निगम के सभी जोन में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध ताबड़तोड़ सीलिंग और तालाबंदी की कार्यवाही जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में लगातार की जा रही है।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि बड़े बकायेदारों से सम्पत्ति कर वसूली के लिये नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर अभियान चलाकर सीलिंग व मौके पर वसूली की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

बुद्धवार को सभी 4 जोन में जोनल अधिकारियों और गृहकर टीम की मौजूदगी में तालाबंदी की कार्यवाही की गई जिसमें जोन-01 में दोदपुर भवन संख्या 1303 भवन स्वामी महमूद उल हक पर बकाया रू. 225136.00 मे रू. 86724.00 एवं केला नगर भवन संख्या 287 भवन स्वामी इरशाद खां पर बकाया रू.468552.00 वसूली की गयी।जोन 2 मे 02 भवनो पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी जिसमे कुंवर नगर 4166/4 भवन स्वामी नत्थीलाल पर रू.418700.00 एवं नगला माली 4268 हवन स्वामी विरमा देवी पर रु.114187.00 बकाया होने पर नगर निगम द्वारा सीलिंग की कार्यवाही करी  जोन-03 में चंदन शहीद रोड स्थित नासिर हुसैन भवन संख्या 791/1 से रू.247983.00 में से रू. 120000.00, शेखान मोहल्ला स्थित दिल अफरोज भवन संख्या 128 से रू. 216671.00 मे रू. 50000.00 की वसूली की वसूली की गयी। जोन 4 मे मामू भांजा भवन संख्या 58 भवन स्वामी छीना कालिया पर बकाया रू. 54824.00 मे रू. 25000.00 एवं भवन संख्या 69 भवन स्वामी खुशनुमा पर बकाया रू. 130270.00 मे रू 50000.00 की वसूली की कार्यवाही की गयी।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने करदाताओं से अपील है अक्टूबर, 2024 के समाप्त होने से पूर्व अपने संपत्ति कर का भुगतान जमा करें और छूट का लाभ उठाएं

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »