NEW English Version

इस धनतेरस को खास बनाएगा शानदार ऑफर्स वाला शगुन कलेक्शन

धनतेरस समृद्धि और धन का प्रतीक है। इस दिन ज्वेलरी आदि की खरीदी को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन डिज़ाइन्स वाला शानदार ज्वेलरी कलेक्शनशगुन कलेक्शन पेश किया है। इसमें 1 ग्राम से लेकर 200 ग्राम तक की ज्वेलरी शामिल है, ताकि हर ग्राहक की पसंद और जरूरत पूरी हो सके। यह कलेक्शन हर अवसर के लिए उपयुक्त है, जिसमें हल्के और पारंपरिक डिज़ाइन्स शामिल हैं, साथ ही आकर्षक कीमतों पर ब्राइडल कलेक्शन भी शामिल है।

डायरेक्टर और मार्केटिंग एवं डिज़ाइन प्रमुख, जोईता सेन ने बताया कि धनतेरस समृद्धि और धन का प्रतीक है। इस मौके को और भी खास बनाने के लिए हमने कमल कलेक्शन लॉन्च किया है, जो माँ लक्ष्मी का प्रतीक है। हमारी सभी डिज़ाइन्स आधुनिक महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।

मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, सुवंकर सेन ने बताया कि धनतेरस के दौरान ग्राहकों के लिए खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, हम अपने शोरूम्स में आकर्षक ऑफर्स पेश कर रहे हैं। ये ऑफर्स 18 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेंगे। इसमें गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर प्रति ग्राम 450 रुपए, हीरे की वैल्यू पर 10% और डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर 100% तक की छूट शामिल है। इसके अलावा, पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0% डिडक्शन की सुविधा दी जा रही है।

इन ऑफर्स के तहत, पोल्की ज्वेलरी पर 10%, प्लेटिनम ज्वेलरी पर 15%, चांदी के सामान पर 10% और रत्नों की खरीद पर 10% तक की छूट मिलेगी। एसबीआई कार्ड से 40,000 रुपये तक के न्यूनतम लेनदेन पर 7500 रुपए तक का तत्काल डिस्काउंट भी मिलेगा (यह ऑफर 25 से 31 अक्टूबर तक ही सीमित है)। ग्राहक लकी ड्रॉ में हिस्सा लेकर 3 इलेक्ट्रिक कारें और 15 आईफोन 16 स्मार्टफोन सहित कई पुरस्कार जीतने का मौका भी पा सकते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »