NEW English Version

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने मिर्ची के साथ मिलकर मुंबई में की स्पेल बी 2024 के 14वें एडिशन के रीजनल फिनाले की शुरुआत

भारत की सबसे भरोसेमंद जीवन बीमा कंपनियों में से एक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने मिर्ची के साथ मिलकर मुंबई में एसबीआई लाइफ स्पेल बी 2024 ’ के अपने 14वें एडिशन – ‘बी स्पेलबाउंड’ के रीजनल फिनाले की शुरुआत की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता, जो देश भर के सबसे प्रतिभाशाली युवा स्पेलर्स को एक साथ लाती है, अब अपने अगले चरण में पहुंच गई है, जहां विभिन्न क्षेत्रों के चैम्पियंस की पहचान की जाएगी और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। मुंबई में रीजनल फिनाले में 43 स्कूलों के 17470 छात्रों में से 55 छात्रों ने भाग लिया। 

मुंबई के कांदिवली ईस्ट स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल की 14 वर्षीय छात्रा अनाया शिराली ने अपनी बेहतरीन स्पेलिंग क्षमता और बौद्धिक कौशल के साथ एसबीआई लाइफ स्पेल बी 2024 के मुंबई रीजनल फिनाले में जीत हासिल की है। अब वह 24 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगी और अन्य शहरों से शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी। 

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के मुंबई क्षेत्र के रीजनल डायरेक्टर श्री अश्विनी कुमार ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में फाइनलिस्टों को सम्मानित किया। 

एसबीआई लाइफ अपनी इस अनूठी पहल के माध्यम से फ्यूचर लीडर्स को उनके विकास में सहायता करना जारी रख रहा  है। इस वर्ष के संस्करण में, 30 शहरों के 500 से अधिक स्कूलों के 2 लाख से अधिक छात्र भाग लेंगे,  जो‘स्पेलमास्टर ऑफ इंडिया 2024’  के प्रतिष्ठित खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रतियोगिता केवल शब्दों को सही ढंग से लिखने के बारे में नहीं है, बल्कि जीवन कौशल विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और युवा प्रतिभाओं के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के बारे में भी है। 

प्रतियोगिता का यह चरण क्षेत्रीय फाइनल के विजेताओं के ग्रैंड फिनाले में आगे बढ़ने के साथ समाप्त होगा, जहां देश भर के शीर्ष 51 स्पेलर्स खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस स्पर्धा को राष्ट्रीय स्तर पर टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। ग्रैंड चैंपियन को 1 लाख रुपये और डिज्नीलैंड हांगकांग की यादगार यात्रा का अवसर मिलेगा। 

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड, कॉर्पारेट कम्युनिकेशंस और सीएसआर के हेड श्री रवींद्र शर्मा ने युवा प्रतिभाओं को पोषित करने के लिए ब्रांड की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “एसबीआई लाइफ में, हम भारत के फ्यूचर लीडर्स को उनके सपनों और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए सशक्त बनाने में विश्वास करते हैं। एसबीआई लाइफ स्पेल बी 2024 प्रतियोगिता एक ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण है जहां युवा प्रतिभाएं चमक सकती हैं और विकसित हो सकती हैं। यह केवल स्पेलिंग के बारे में नहीं है, यह फ्यूचर लीडर्स को आकार देने और उन्हें शैक्षणिक व व्यक्तिगत दोनों तरह की चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास देने के बारे में भी है।” 

उन्होंने आगे कहा, “हम मानते हैं कि ये छोटे बच्चे केवल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नहीं हैं, बल्कि भविष्य के इनोवेटर्स और क्रिएटर्स भी हैं, जो हमारे देश की प्रगति को आगे बढ़ाएंगे। हमें उनकी यात्रा में भूमिका निभाने पर बहुत गर्व है। यह साझेदारी लोगों को उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए हमारी व्यापक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसी प्रतिबद्धता के तहत हम एक ऐसी पीढ़ी का पोषण करने का प्रयास करते हैं जो भारत की भविष्य की सफलता को परिभाषित करेगी।’’ 

एसबीआई लाइफ शब्दों को सशक्तीकरण के साधन के रूप में देखता है; युवा दिमागों को प्रतियोगिता में सफल होने और अपने व्यापक जीवन लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ाने में सक्षम बनाता है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से, एसबीआई लाइफ लोगों को उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सशक्त बनाने के अपने ब्रांड उद्देश्य को जारी रखता है, साथ ही देश के युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहाँ वे खुद को अभिव्यक्त कर सकते हैं, महत्वपूर्ण कौशल विकसित कर सकते हैं और अपनी क्षमता की खोज कर सकते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »