NEW English Version

पीएम मोदी 29 अक्टूबर धनतेरस के दिन करेंगे मल्टी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का वर्चुअल लोकार्पण

बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को धनतेरस के पावन अवसर पर कोनी में सिम्स के नवनिर्मित मल्टी सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। लोकार्पण समारोह की तैयारियां तेजी से शुरु हो गयी हैं। कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने शुक्रवार को अस्पताल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप तमाम तैयारियां दो दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए। हालांकि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं पहुंचा है। कलेक्टर श्री शरण ने अधिकारियों के साथ मल्टी स्पेश्यालिटी अस्पताल के भीतर एवं बाहर परिसर में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परिसर में ही एक छोटी आमसभा होगी। कलेक्टर ने मुख्य मंच, पण्डाल, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बिजली के लिए स्थल निर्धारित कर तैयारी शुरु करने के निर्देश दिए। आम लोग यहां प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण सुन सकेंगे। कलेक्टर ने बारीकी से हर तैयारी का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न वार्डों और उपकरणों का भी अवलोकन किया।

गौरतलब है कि लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से कोनी में 10 मंजिल युक्त विशाल अस्पताल का निर्माण किया गया है। इसमें छह सुपर स्पेश्यालिटी के 240 बेड होंगे। अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि फिलहाल ओपीडी सेवाएं शुरु होगी। चार विभागों की ओपीडी की तैयारी हो चुकी है। इनमें यूरोलॉजी, नेफ्रेलॉजी, न्यूरो सर्जरी एवं जनरल मेडिसीन विभाग शामिल हैं। सिम्स और जिलाअस्पताल में प्रारंभिक रूप से चयनित मरीजों को सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल में सूक्ष्म जांच होगी। सभा स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल भी सजाया जायेगा। मुख्य रूप से इसमें सिम्स एवं जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में पिछले 10 माह में आये बदलाव को खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया जायेगा। निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान उपस्थित थे।

सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »