NEW English Version

जगमगाती रोशनी से रोशन

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने दीपावली पर नगर निगम इंतिजामों को बे नज़ीर और ऑब-ए-आईना  बनाने का वादा करते हुये कहा इस बार धनतेरस, छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन और भाईयादूज के अवसर पर नगर निगम की रोशनी से रोशन-सफाई से गुलज़ार होगा दीपावली का त्यौहार।

*दीपावली पर बेहतर से बेहतर नगर निगम की व्यवस्थाओं को कराने के लिये नगर आयुक्त ने समीक्षा करते हुये अधीनस्थों को दायित्व सौपें। उन्होने बताया कि नगरीय क्षेत्र में दीपावली पर नगर निगम इंतजामों, पुलिस व जिला प्रशासन के सहयोग और समन्वय को देखते हुए सभी थाना वाइज़ व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम के 4 सेक्टर बनाए गए* हैं। प्रत्येक सेक्टर में एक वरिष्ठ अधिकारी को सेक्टर प्रभारी नामित किया गया है सेक्टर सेक्टर-01 सिविल लाइन/क्वार्सी थानान्तर्गत क्षेत्र सेक्टर प्रभारी आरपी सिंह, कर निर्धारण अधिकारी 6399883870

सेक्टर-02 थाना क्वार्सी/मऊआ खेड़ा तथा गांधी पार्क अन्तर्गत क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी बेचन प्रसाद कर अधीक्षक 9454590336 सेक्टर-03 थाना सासनीगेट/थाना कोतवाली अन्तर्गत क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी अमित कुमार उप नगर आयुक्त 9454022022 सेक्टर-04 थाना देहलीगेट/रोरावर अन्तर्गत क्षेत्र सेक्टर प्रभारी वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त 9910633645 को बनाया गया है। इसके साथ साथ मुख्य अभियन्ता, प्रभारी महाप्रबंधक जल, मुख्य अभियन्ता यांत्रिक, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, पशु कल्याण अधिकारी, प्रभारी कंट्रोल रूम, प्रवर्तन प्रभारी, सभी क्लस्टर प्रभारियों  जोनल अधिकारियों के दायित्व निर्धारित करते हुये फिल्ड में मुस्तैद रहने की सख्त हिदायत दी गयी है।

उन्होनें बताया कि उन्होनें बताया दीपावली पर सभी धार्मिक स्थलों, प्रमुख बाजारों, मुख्य-मुख्य मार्गाे पर प्रकाश बिन्दुओं को प्रयोज्जलित करने के लिये अधीनस्थों को सख्त हिदायत दी गयी है। वही दीपावली पर नियमित पेयजल आपूर्ति व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये जलकल प्रागंण में पर्याप्त 30 पेयजल टैंकर भी रखवाये वहॉ प्रमुख मार्गाे पर टैंकर खड़े किये जायेगें।

उन्होंने बताया दीपावली 8 स्वच्छता निरीक्षक के नेतृत्व में अर्बन कम्पनी व 80 सफाई कर्मचारियों की नाइट स्वपिंग गैंग तैयार की गई है जिनके साथ 5 मैकेनिकल लोडर 60 टाटा टिपर 60 फागिंग 80 र्स्पे मशीन साथ रहेंगी। नगर निगम का प्रयास दीपावली को देखते हुए रात में शहर के सभी प्रमुख स्थानों और मुख्य मुख्य बाजारों से कूड़ा उठाने का रहेगा इसलिए दुकानदारों से अपील की जाती है की दुकान बंद करते समय अपनी दुकान और प्रतिष्ठान का कूड़ा रात में ही बाहर निकाले व रात में ही सफाई करें। 

उन्होंने बताया दीपावली को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कंट्रोल रूम को लगातार कार्यशील रखा गया है शिकायतों के लिये 1533 व 7500441344 कार्यशील है।

उन्होंने बताया दीपावली पर पटाखों से होने वाली अनहोनी एवं किसी भी अप्रिय घटना को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा फायर ब्रिगेड विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए संवेदनशील प्वाइंटों पर पानी के टैंकर खड़े कराए जाएंगे इसके साथ-साथ चौराहों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट और किसी भी प्रकार के आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना को रोकने की दृष्टिगत 4 सेक्टर में 4 कैटल कैचर और 2 ट्रैफिक क्रेन को मूवमेंट पर लगाया गया है। उन्होंने कहा पशुपालकों को हिदायत दी गई है खुले में पशु विचरण करते हुए पाए जाने पर पशु को पकड़ने के साथ ही पशुपालक पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »