NEW English Version

डिश टीवी ने ‘डिश की दिवाली’ अभियान के पहले साप्ताहिक लकी ड्रॉ विजेता की घोषणा की: राजस्थान के राजसमंद के व्यवसायी ने जीता टीवीएस जुपिटर स्कूटर

भारत की प्रमुख कंटेंट वितरण कंपनी, डिश टीवी ने अपने खास ‘डिश की दिवाली’ अभियान के पहले साप्ताहिक लकी ड्रॉ विजेता की घोषणा कर दी है। इस अभियान के जरिए एक करोड़ से अधिक परिवारों को दिवाली का जश्न मनाने का एक अनोखा अवसर दिया जा रहा है। राजस्थान के मेवाड़ जिले के राजसमंद से श्री नरेंद्र सिंह डोडिया ने इस पहले लकी ड्रॉ में टीवीएस जुपिटर स्कूटर जीतकर अपनी दिवाली को यादगार बना लिया है।

डिश की दिवाली अभियान की शुरुआत कुछ ही दिन पहले हुई है और पूरे भारत से लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह अभियान सभी डिश टीवी, डी2एच और झिंग ग्राहकों के लिए ढेर सारे इनामों का मौका लेकर आया है। नए ग्राहक आकर्षक कैशबैक और वॉचो मैक्स प्लान के तहत एक महीने की मुफ्त ओटीटी सेवा का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही, वे साप्ताहिक और बंपर लकी ड्रॉ में भाग लेकर कार जैसे बड़े इनाम जीत सकते हैं। मौजूदा ग्राहकों के लिए भी सिर्फ रिचार्ज करके वॉचो मैक्स प्लान पाने का मौका है, और वे साप्ताहिक और बंपर ड्रॉ के लिए भी पात्र बन जाते हैं।

राजस्थान में मिठाई के बॉक्स बनाने का व्यवसाय करने वाले श्री नरेंद्र सिंह डोडिया ने इस जीत पर कहा, “डिश टीवी के दिवाली अभियान में टीवीएस जुपिटर स्कूटर जीतकर मैं बेहद खुश हूं। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। डिश टीवी का यह कदम हमारी दिवाली को वाकई खास बना रहा है। ऐसा लगता है जैसे ब्रांड अपने ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सच में प्रयास कर रहा है। इस दिवाली का यह खास तोहफा हम जीवनभर याद रखेंगे। अब इस स्कूटर पर अपने परिवार को सैर कराने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूँ।”

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के नॉर्थ जोनल बिजनेस हेड, श्री अमित भसीन ने कहा, “हमारा ‘डिश की दिवाली’ अभियान हर ग्राहक को त्योहार का जश्न मनाने का एक अनोखा अनुभव देने के लिए बनाया गया है। सिर्फ ₹100 का रिचार्ज करके, नया कनेक्शन लेकर या हमारे नए सेट-टॉप बॉक्स में अपग्रेड करके ग्राहक वॉचो मैक्स प्लान जैसे सुनिश्चित उपहार पा सकते हैं। इसके अलावा, हर हफ्ते लकी ड्रॉ में स्कूटर, एंड्रॉइड फोन, माइक्रोवेव, एयर फ्रायर और टीवी जैसे इनाम जीतने का अवसर भी है। अभियान के अंत में हम एक बंपर ड्रॉ करेंगे जिसमें कार, बाइक, टीवी, वॉशिंग मशीन जैसे शानदार इनाम दिए जाएंगे। हमारा उद्देश्य इस दिवाली पर पूरे देश में खुशियाँ फैलाना और परिवारों को साथ जोड़ना है।”

डिश टीवी के इस एक महीने चलने वाले अभियान में नए कनेक्शन लेने या रिचार्ज करने पर साप्ताहिक और बंपर लकी ड्रॉ का मौका है। इनमें स्कूटर, फ्रिज और टीवी जैसे इनाम हर हफ्ते 23 विजेताओं को मिलेंगे। अभियान का समापन एक भव्य बंपर ड्रॉ के साथ होगा जिसमें किआ एसयूवी, टाटा टियागो, मारुति ऑल्टो, पल्सर बाइक, आईफोन जैसे बड़े इनाम जीतने का मौका मिलेगा।

डिश टीवी इस खास मौके का लाभ उठाने के लिए सभी को आमंत्रित करता है कि वे अपने कनेक्शन को रिचार्ज करें या नए प्लान के साथ जुड़ें। हर हफ्ते रोमांचक इनामों के साथ यह अभियान दिवाली को और भी खुशनुमा बना रहा है, और बंपर ड्रॉ में और भी बड़े इनाम जीतने का अवसर आपके इंतजार में है!

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »