NEW English Version

आईएनएस तलवार फ्रांस के ला रियूनियन पहुंचा

हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी तैनाती के एक हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट  आईएनएस तलवार 27 अक्टूबर 2024 को फ्रांस के ला रियूनियन पहुंचा। ला रियूनियन की यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र के समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-फ्रांस साझेदारी को मजबूत करना है।

आईएनएस तलवार ला रियूनियन बंदरगाह यात्रा के दौरान फ्रांसीसी नौसेना के साथ क्रॉस-डेक यात्राएं करेंगे और आपस में तालमेल बिठाएंगे। इससे पहले,  इस जहाज को 27 अक्टूबर 2024 को प्रवासी भारतीयों के लिए खुला रखा गया था।

भारत और फ्रांस के बीच पारंपरिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं और दोनों देशों के बीच गहरी, स्थायी रणनीतिक साझेदारी है।

आईएनएस तलवार को 18 जून 2003 को नौसेना में शामिल किया गया था और यह पश्चिमी नौसेना कमान के तहत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है। इस जहाज की कमान वर्तमान में कैप्टन जीतू जॉर्ज के पास है। आईएनएस तलवार ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित आईबीएसएएमएआर VIII बहुपक्षीय अभ्यास में भाग लिया था।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »