NEW English Version

दीपावली के पावन अवसर पर सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा मिठाई एवं मोमबत्ती चॉकलेट लॉलीपॉप सामग्रियों का वितरण

दीपावली के शुभ अवसर पर सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह के नेतृत्व में जरुरतमंद लोगों के बीच मिष्टान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्रियां वितरित की गईं। इन सामग्रियों का वितरण ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एकमूर्ति गोलंबर के नजदीक मंदिर में किया गया। साथ हीं स्थानीय अपार्टमेंट के प्रांगण में भी आयोजन हुआ जिसमें सोसायटी के सुरक्षा कर्मियों के बीच मिठाई का पैकेट वितरण किया गया।  इसी संस्था के अधीन कार्यरत सोशल एंड मोटिवेशनल रिक्रिएशन क्लब के सदस्यों ने भी सक्रिय योगदान किया जिसमें संस्था के संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह के साथ साथ मोहन श्रीवास्तव, कालिंदी श्रीवास्तव, शिवकांत साह, अरुणा साह, बरखा शर्मा, वीणा शर्मा, सुमन माथुर, ममता सक्सेना,  मिताली जी, अल्पना अग्रवाल एवं मोनिका मेहता की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफल हुआ।

त्यौहारों एवं अन्य विशेष अवसरों पर ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा जरुरतमंदों की सहायता कर अपने सामाजिक दायित्व को निभाने का प्रयास करती है। दिल्ली स्थित यह अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था साहित्य, कला, संस्कृति एवं सामाजिक उत्थान के ध्वज वाहक के रुप में अपनी एक विशष छवि बनाने में सफल हो चुकी है। भावना अरोड़ा ‘मिलन‘

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »