NEW English Version

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने झारखंड में वंचित वर्ग में कौशल विकास अभियान को बढ़ावा देने के लिए किया गठजोड़

कंपनी ने व्यावसायिक प्रशिक्षण और आजीविका सहायता प्रदान करने के लिए नव भारत जागृति केंद्र के साथ गठजोड़ किया

भारत की सबसे भरोसेमंद निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने भारत के वंचित समुदायों को सशक्त बनाने के लिए नव भारत जागृति केंद्र (एनबीजेके) के साथ हाथ मिलाया है, ताकि इस एनजीओ की व्यावसायिक प्रशिक्षण परियोजना ‘मिशन रोज़गार’ का समर्थन किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य झारखंड के हज़ारीबाग में ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के वंचित युवाओं और महिलाओं के बीच कौशल का विस्तार करना है। इसे एसबीआई लाइफ की सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी) प्रतिबद्धता के अंग के रूप में शुरू किया गया है।

इस गठजोड़ का उद्देश्य युवाओं को प्रासंगिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्थायी रोज़गार हासिल करने और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करना है। एसबीआई लाइफ ने इस पहल में मदद करने के जुड़े औपचारिक चेक हैंडओवर समारोह के साथ एनबीजेके के ‘मिशन रोज़गार’ कार्यक्रम को वित्तीय सहायता प्रदान की। इस चेक को एसबीआई लाइफ के पटना क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक, श्री अमित कुमार साहा ने एनबीजेके के सचिव और मुख्य पदाधिकारी, श्री सतीश कुमार को सौंपा। इस कार्यक्रम के तहत कौशल विकास और रोज़गार के अवसरों पर केंद्रित होकर हज़ारीबाग में स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने के लिए एक सहयोगी मिशन की शुरुआत की।

इस एनजीओ की ‘मिशन रोज़गार’ पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के 400 से अधिक युवाओं और महिलाओं को बेसिक कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), जनरल ड्यूटी अटेंडेंट (जीडीए), ब्यूटीशियन एवं ब्राइडल मेकअप, और सिलाई-कढ़ाई जैसे कामों के लिए प्रशिक्षित करना है। ये खंड स्थानीय नौकरी की मांग पूरी करते हैं और लाभार्थियों को व्यावहारिक कौशल प्रदान करते हैं, जो स्वरोज़गार और नौकरी दोनों के लिए रास्ते खोल सकते हैं।

नव भारत जागृति केंद्र की ‘मिशन रोज़गार’ पहल में तीन महीने का व्यावहारिक व्यावसायिक प्रशिक्षण शामिल है और इसे लाभार्थियों को न केवल तकनीकी कौशल, बल्कि वित्तीय साक्षरता, संचार और काम से जुड़ी नैतिकता जैसी आवश्यक सॉफ्ट स्किल्स से भी लैस करने के लिए तैयार किया गया है, जो स्थायी रोज़गार हासिल करने के लिए जरूरी हैं। कार्यक्रम पूरा होने पर, लाभार्थियों को एनबीजेके से एक पूर्णता प्रमाणपत्र और नौकरी के लिए समर्पित सहायता मिलेगी। यह व्यवस्थित दृष्टिकोण बेरोज़गारी को दूर करने और जमीनी स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संगठन की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »